फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress candidate Mahavir Gupta from Jind seat haryana election cursed his party

Haryana Election 2024: नेताजी की फिसली जुबान, नामांकन के बाद ये क्या बोल गए कांग्रेस प्रत्याशी गुप्ता

Thu, 12 Sep 2024 09:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Sep 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Congress candidate Mahavir Gupta from Jind seat haryana election cursed his party
जींद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता। - फोटो : संवाद

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। क्योंकि वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। अब सभी उम्मीदवार प्रचार में जुट जाएंगे। 

विज्ञापन


चुनाव का पार्टी हाईकमान, नेता और उम्मीदवारों पर खासा प्रेसर है। प्रत्याशियों पर चुनाव की टेंशन दिखने भी लगी है। विस हलका जींद से कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता ने वीरवार को नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और अपनी ही पार्टी को कोस डाला।
विज्ञापन



 
महावीर गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के अंदर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। कांग्रेस भी इतना बैकफुट पर आ चुकी है, उसके पास प्रत्याशी नहीं हैं। 90 के 90 हलके के अंदर अपने प्रत्याशी चुनना बड़ा मुश्किल हो गया है। किराए के प्रत्याशी लाकर उन्होंने टिकट दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान किसी ने उन्हें टोका नहीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में बीते 10 साल से कुछ नहीं किया। हरियाणा के हर हलके में कोई काम नहीं हुआ। लोगों के कांग्रेस से ही आस है। इसलिए अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और लोगों के हर काम पूरे किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed