फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Confed department was suspended and forgotten 40 years ago

Jind News: 40 वर्ष पहले निलंबित कर भूला कॉनफैड विभाग

Tue, 27 Feb 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Confed department was suspended and forgotten 40 years ago
27जेएनडी39: पीडि़त पूर्व कर्मचारी राधेश्याम।  संवाद
सफीदों। हरियाणा की सहकारी संस्था कॉनफैड के एक दुर्लभ मामले में सफीदों के एक कर्मचारी राधेश्याम को वर्ष 1984 में निलंबित करने के बाद कॉनफैड उसे भूल गया। आज भी उसकी सेवा का कोई रिकॉर्ड कॉनफैड में उपलब्ध नहीं बताया गया है।
विज्ञापन

राधेश्याम ने बताया कि वह वर्ष 1979 में कॉनफैड में क्लर्क थे। पहली पोस्टिंग पानीपत में कॉनफैड के एक स्टोर में हुई। फिर वह लंबे समय तक सफीदों के सहकारी स्टोर में रहे। उन्होंने बताया कि सफीदों में ड्यूटी के दौरान मार्च 1984 में उन्हें गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया और अप्रैल 1984 में उनके खिलाफ सफीदों थाना में गबन की एफआईआर भी दर्ज हुई। विभागीय जांच में उन्हें नवंबर 1987 में निर्दोष करार दिया गया व आपराधिक मामले में भी अदालत ने मार्च 1996 में बरी कर दिया, लेकिन कॉनफैड ने उन्हें निलंबन के बाद न तो बर्खास्त किया और न ही बहाल। कॉनफैड कभी का बंद हो चुका और उनकी सेवा का रिकॉर्ड कहीं उपलब्ध नहीं। उनके पास सबूत के तौर पर कॉनफैड के तत्कालीन एमडी ने जारी पहले तैनाती पत्र की कॉनफैड से सत्यापित प्रति है जो उन्होंने दिखाई जिसमें उन्हें पानीपत का स्टेशन दिया गया था। वाइंड-अप हुई कॉनफैड व सहकारी विभाग के संबंधित अधिकारी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। सेवा लाभों के लिए उन्होंने कॉनफैड के अलावा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति व राज्य के सहकारिता मंत्री से वर्षों तक गुहार लगाकर थक चुके। कई गंभीर रोगों से ग्रस्त राधेश्याम ने बताया कि हरियाणा के रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां से उन्होंने सेवा लाभों का अनुरोध किया तो रजिस्ट्रार ने पिछले दिनों सफीदों की सहायक रजिस्ट्रार से रिपोर्ट मांग ली, लेकिन स्थानीय अधिकारी की सेवा लाभ देने की सिफारिश की उस रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। राधेश्याम की आस अब हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की सिफारिश से बंधी है। उन्होंने बताया कि उनकी फाइल राज्य के एक अतिरिक्त मुख्य सचिव के पास लंबित थी, जिसे ज्ञानचंद गुप्ता की सिफारिश के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय भिजवाया गया है। मानवता के आधार पर राधेश्याम की मदद कर रहे हरियाणा के सेवानिवृत्त कर्मियों के संगठन पेंशनर्स यूनाइटेड फ्रंड के महासचिव, बिजली निगम से सेवानिवृत्त डीएस भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के इस मामले में सहानभूत रवैये के लिए उनका आभार जताया है।

27जेएनडी39: पीडि़त पूर्व कर्मचारी राधेश्याम।  संवाद

27जेएनडी39: पीडि़त पूर्व कर्मचारी राधेश्याम।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed