फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Conductors will be seen giving water to passengers in roadways buses.

Jind News: रोडवेज बस में यात्रियों को पानी पिलाते नजर आएंगे परिचालक

Wed, 19 Jun 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 19 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Conductors will be seen giving water to passengers in roadways buses.
18जेएनडी12-बस स्टैंड पर बस से उतरकर टैंकर पर पानी की प्यास बुझाते यात्री। संवाद
जींद। रोडवेज बसों में सफर के दौरान परिचालक अब यात्रियों को पानी पिलाते नजर आएंगे। अब यात्रियों को रोडवेज बस में पीने का पानी मिलेगा। चालक और परिचालक अपनी-अपनी बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए पानी से भरे कैंपर रखेंगे और यात्रियों को पिलाएंगे। यह आदेश रोडवेज निदेशालय ने दिए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्थानीय और लंबे रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों के चालकों-परिचालकों को यात्रियों के लिए पानी की सुविधा करने के लिए कहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि इन दिनों देश-प्रदेश में बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का स्तर बढ़ता जा रहा है। इस कारण बसों में यात्रा कर रहे लोगों को परेशानी हो रही है। गर्मी के कारण लगातार पानी की आवश्यकता पड़ती है। कई बार ऐसे स्थान भी होते हैं, जहां पानी की व्यवस्था नहीं होती है, इसलिए निदेशालय ने बढ़ती हुई गर्मी के मद्देनजर हरियाणा प्रदेश की सभी बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों को पानी के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्देशानुसार सभी रोडवेज बसों में तुरंत प्रभाव से ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए और यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी बस में पानी की कमी से परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


यात्रियों को खरीदना पड़ता है पानी की बोतल

सफर के दौरान यात्रियों को रोडवेज बसों में किराये से अलग भी खर्च करना पड़ रहा था, लेकिन अब पानी पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पहले यात्रियों को बस में प्यास बुझाने के लिए पानी की बोतल खरीदनी पड़ती थी। बस अड्डे पर हॉकर पानी की बोतल महंगे दाम में बेचते थे। इसको लेकर यात्री एतराज भी करते थे, लेकिन प्यास बुझाने के चक्कर में उनको पानी खरीदना पड़ता था पर अब उन्हें पानी की बोतल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्रियों को सफर के दौरान रोडवेज बसों में ठंडा पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज निदेशालय की तरफ से निर्देश जारी किया गया है बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए ठंडा पानी रखना होगा। जींद डिपो के चालक-परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह अपनी-अपनी बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था रखें, ताकि यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद।

18जेएनडी12-बस स्टैंड पर बस से उतरकर टैंकर पर पानी की प्यास बुझाते यात्री। संवाद

18जेएनडी12-बस स्टैंड पर बस से उतरकर टैंकर पर पानी की प्यास बुझाते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed