{"_id":"6696d103ce2cf68ebf071107","slug":"complaint-of-canal-water-theft-reached-samadhan-camp-jind-news-c-199-1-jnd1001-120042-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाधान शिविर में पहुंची नहरी पानी चोरी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाधान शिविर में पहुंची नहरी पानी चोरी की शिकायत
Wed, 17 Jul 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी12: नहरी पानी चोरी की डीसी को शिकायत करने पहुंचे करसिंधु के ग्रामीण। संवाद
उचाना। बरसोला माइनर से पानी की चोरी होने की शिकायत लेकर करसिंधु गांव के लोग जींद में लगाए गए समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने डीसी को बताया कि पीछे से नहरी पानी चोरी होने के कारण करसिंधु नहीं पहुंच रहा है। बारिश नहीं होने की वजह से धान को पानी की सख्त जरूरत है। पानी नहीं मिलने से पौध खराब हो रही है। करसिंधु के बाद घोघड़िया, रोजखेड़ा, कसूहन तक पानी जाना चाहिए, मगर ऐसा नहीं हो रहा है। डीसी ने नहरी विभाग के एसडीओ को पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।
करसिंंधु गांव निवासी प्रवीण, नफा, काला चांदी, बलजीत, मीनू, सोनू ने बताया कि बरसोला माइनर से करसिंधु से पीछे नहरी पानी चोरी किया जा रहा है। पानी नहीं आने से धान की पौध खराब हो रही है। पहले भी नहरी पानी की चोरी को लेकर दो गांव में तनाव हो चुका है। नहरी विभाग को चाहिए कि वह पानी चोरी रोके।
नहरी विभाग के उचाना एसडीओ राकेश मित्तल ने कहा कि शाम 5 से लेकर सुबह सात बजे तक निरंतर गश्त करते है। बारिश कम होने के चलते इस समय फसल को पानी की जरूरत है। पानी की चोरी रोकने के लिए जितने हो सकते हैं उतने सख्त कदम उठाए जाएंगे।