फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Coach raped woman wrestler

महिला पहलवान के साथ कोच ने किया दुष्कर्म

Sun, 28 Mar 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Coach raped woman wrestler
सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की 14 वर्षीय महिला पहलवान के साथ उसके कोच ने दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर कोच के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज करवाए हैं।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी गांव के ही स्कूल में कुश्ती का अभ्यास करती है। इस दौरान अभ्यास करवाने वाले गांव के ही कोच ने शनिवार को उसके साथ दुष्कर्म किया। कोच ने यह बात किसी से बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी घर पहुंचकर अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में उसे बताया। जांच अधिकारी डीएसपी जितेंद्र खटकड़ के अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कोच को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed