फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Co-operative sub-inspector arrested for taking bribe of 50 thousand

Jind News: को-ऑपरेटिव का सब इंस्पेक्टर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Co-operative sub-inspector arrested for taking bribe of 50 thousand
जींद। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने को-ऑपरेटिव सोसायटी के सब इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लाट दूसरे के नाम पर ट्रांसफर करने की एवज में रिश्वत ले रहा था। वह 5 हजार और ढ़ाई रुपये पहले ले चुका था और 50 हजार रुपये के साथ लघु सचिवालय के पीछे पार्क में राशि के साथ पकड़ा गया है। स्टेट ब्यूरो विजिलेंस की टीम ने आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के पास नारनौंद निवासी को-आपरेटिव सोसायटी से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके शहर की नेताजी काॅलोनी में दो प्लाट हैं। उन प्लाटों को दूसरे के नाम पर ट्रांसफर करवा रहा है, लेकिन सहकारी समिति के रजिस्ट्रार खरकगागर निवासी प्रदीप उससे साढ़े 50 हजार रुपये मांग रहा है। वह उसे पांच हजार और ढ़ाई रुपये दे चुका है। इस पर इंस्पेक्टर मनीष के नेतृत्व में राजकीय कॉलेज के एसोसिएट प्रो. राजेश बूरा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर तथा 50 हजार रुपये पाउडर लगाकर थमा दिए। संपर्क साधने पर को-ऑपरेटिव सोसायटी के सब इंस्पेक्टर प्रदीप ने शिकायतकर्ता ओमप्रकाश को लघु सचिवालय के पीछे पार्किंग में बुला लिया। जैसे ही सब इंस्पेक्टर प्रदीप पार्क में पहुंचा और सेवानिवृत्त कर्मचारी ने प्रदीप को 50 हजार रुपये दे दिए। तभी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने तुरंत प्रदीप को काबू कर उससे रिश्वत के रूप में ली गई 50 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनीष ने बताया कि सब इंस्पेक्टर प्रदीप प्लाट ट्रांसफर करने की एवज में साढ़े 57 हजार रुपये मांग रहा था, जिसकी शिकायत उनके पास आई थी। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते काबू किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed