{"_id":"63051f9c2b0a342ce36fad6a","slug":"cm-flying-raids-pickle-factory-in-narwana-jind-news-rtk6559307101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग ने नरवाना में अचार फैक्टरी पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग ने नरवाना में अचार फैक्टरी पर मारा छापा
विज्ञापन
अचार की फैक्टरी में चल रहा कार्य। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। सीएम फ्लाइंग ने नरवाना औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर बाद अचार की फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान मालिक के पास वैध लाइसेंस पाया गया। गुणवत्ता के आधार पर खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने 12 सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे हैं।
सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि नरवाना औद्योगिक क्षेत्र में सिंह ज्ञान फूड प्रोसेसिंग में अचार तैयार कर बाहर भेजा जाता है। इसकी गुणवत्ता संदिग्ध है। सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी डॉ. भंवर सिंह व उसके स्टाफ को शामिल किया गया। टीम ने दोपहर बाद यूनिट पर छापेमारी की तो वहां आचार पैक करने का कार्य चला हुआ था और काफी मात्रा में विभिन्न वैरायटियों का आचार भी तैयार था। टीम ने मौके पर 280 किलोग्राम आम का आचार, 540 किलोग्राम आम की चटनी, 449 किलोग्राम हरि मिर्च का अचार तैयार आचार मिला। यूनिट में साफ-सफाई पाई और संचालक के पास वैध लाइसेंस भी मिला। गुणवत्ता को संदिग्ध मान खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने आम अचार, चटनी तथा मिर्च के 12 सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे हैं।
सूचना के आधार पर अचार फैक्टरी पर छापा मारा गया। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने तीन वैरायटियों के 12 सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया है। आगामी कार्रवाई खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
रविंद्र कुमार, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग