{"_id":"6a490f2046e87244660175f0","slug":"cleanliness-drive-conducted-on-rajwaha-road-jind-news-c-199-1-sroh1009-156182-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रजवाहा रोड पर चलाया गया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रजवाहा रोड पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
Sun, 05 Jul 2026 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी04: रजवाहा रोड पर सेव संस्था के सदस्य सफाई अभियान चलाते हुए। स्रोत : संगठन
जींद। सामाजिक संस्था सेव व नगर परिषद की ओर से शनिवार को सुबह 7 बजे शहर के रजवाहा रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था का यह 472वां अभियान प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अभियान को हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन के डिप्टी चेयरमैन सुभाष चंद्र के जन्मोत्सव को समर्पित किया गया।
अभियान के दौरान संस्था सदस्यों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे देशभक्ति का हिस्सा बताया। उन्होंने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा केवल डस्टबिन में डालने तथा नगर परिषद की कूड़ा संग्रहण गाड़ी को ही सौंपने की अपील की।
वक्ताओं ने कहा कि डस्टबिन के नियमित उपयोग से ही शहर, गांव और देश स्वच्छ रहेंगे जिससे लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी प्रधान बिजेंद्र, अजमेर सिंह चौहान, सेवानिवृत्त सीएसआई बलबीर श्योकंद, सुजान सिंह पूनिया, बलजीत सिंह रेढू मौजूद रहे।