{"_id":"673a3dd46bcbbfb66e0327c4","slug":"clean-drinking-water-will-be-available-at-the-bus-stand-from-the-new-year-jind-news-c-199-1-sroh1007-125875-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बस अड्डे पर नए साल से मिलेगा स्वच्छ पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बस अड्डे पर नए साल से मिलेगा स्वच्छ पेयजल
Mon, 18 Nov 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी24: शहर के बस अड्डे पर आरओ प्लांट के शुभारंभ पर बोलते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढ
जींद। शहर के बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि अब उन्हें पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नए बस अड्डे पर नए साल से ठंडा और मीठा जल यात्रियों को पीने के लिए मिलेगा। इसके लिए रविवार को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आरओ प्लांट निर्माण का शुभारंभ किया।
डॉॅ. मिड्ढा ने कहा कि संस्था ने अपने प्रयास से बस अड्डे पर पीने के पानी की व्यवस्था की है। यह समाज के लिए सराहनीय कार्य है। संस्थान के फाउंडर जय भगवान यादव ने कहा कि संस्था लगभग 12 लाख रुपये खर्च करके बस अड्डे के बूथ नंबर एक के पास आरओ प्लांट लगवा रही है। इसका शिलान्यास किया गया। नए साल तक यह प्लांट शुरू हो जाएगा। इससे गर्मी के मौसम में पेयजल का संकट पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन के प्रतिनिधि गोविंद सैनी, नगर परिषद के एक्सईएन सतीश गर्ग, अमित लोहान, नरोत्तम शर्मा, केदार सिंह यादव, प्राचार्य अजीत सिंह यादव, सतबीर, सुखविंद्र यादव, सुनील वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
32 करोड़ से बना था नया बस अड्डा
साल 2022 के मार्च में पांडु पिंडारा गांव के पास नया बस अड्डा शुरू हो गया था। इसके निर्माण पर लगभग 32 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। बस अड्डा पर यात्रियों को पीने का शुद्ध पानी मिले, इसके लिए 500 लीटर की क्षमता वाला आरओ प्लांट लगाया गया था, लेकिन पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा होने के कारण यात्री पानी पीने योग्य नहीं था। बस अड्डे का पानी पीने लायक नहीं होने के कारण गर्मी के मौसम में यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही थी।
संस्था का प्रयास सराहनीय : जीएम
रोडवेज जीएम राहुल जैन ने कहा कि संस्था का प्रयास सराहनीय है। संस्था ने यात्रियों के दर्द को समझा और बस अड्डे पर पीने के पानी की व्यवस्था की है। संस्था की ओर से यहां पर 1000 लीटर प्रतिघंटा का आरओ प्लांट लगवाया जाएगा। आरओ प्लांट की पानी की क्षमता लगभग 15 हजार लीटर की होगी।