{"_id":"14da60eeadf261bf33d0bae163ff50f0","slug":"clean-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने की पहल, कॉलोनीवासी भी बने मुहिम का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने की पहल, कॉलोनीवासी भी बने मुहिम का हिस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्र लोक कॉलोनी में शनिवार को डीसी विनय सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। उपायुक्त कॉलोनी में पहुंचे और रेलवे क्वार्टरों से कूड़ा-कर्कट उठाने लगे।
विज्ञापन
रेलवे क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को जब यह पता चला कि डीसी स्वयं सफाई कर रहे हैं तो कॉलोनीवासी भी इस मुहिम का हिस्सा बन गए। डीसी के साथ सेव संस्था के नरेंद्र नाडा और उनकी टीम ने यहां से कूड़े के ढेर हटवाए और उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर सही जगह पर भिजवाया।
विज्ञापन
डीसी ने कॉलोनिवासियों को हुए कहा कि अपने मकान के पूरे परिसर को साफ रखने का दायित्व मकान मालिक पर होता है। हमें अपने आस-पड़ोस में भी सफाई रखनी चाहिए, तभी शहर को स्वच्छ बना सकते हैं।
विज्ञापन
चंद्र लोक कॉलोनी में रेलवे के भवन में चल रहे राजकीय उच्च विद्यालय में जमा गंदगी को देखकर स्वयं विद्यालय में पहुंच गए। जहां कुछ अध्यापक स्पोर्ट्स ड्रेस में डीसी को पहचान नहीं सके। डीसी ने अध्यापकों को विद्यालय परिसर में सफाई रखने की नसीहत दी। डीसी ने बच्चों के साथ विद्यालय परिसर की सफाई की।