फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil surgeon summoned health officials to record all programs

सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य अधिकारियों से तलब किया सभी कार्यक्रमों का रिकॉर्ड

Sat, 18 Sep 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Civil surgeon summoned health officials to record all programs
स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेते सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया। संवाद - फोटो : Jind
सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने शुक्रवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर में जिले के सभी डिप्टी सिविल सर्जन, एसएमओ, चिकित्सा अधिकारियों व विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आशंकित तीसरी लहर व डेंगू से निपटने की तैयारियों को लेकर बैठक के दौरान कहा कि जिले में चिकित्सकों की कमी के बावजूद कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने की जरूरत है। बैठक में सभी स्वास्थ्य अधिकारी रिकार्ड के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमें वैक्सीनेशन, कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग, डेंगू व मलेरिया से निपटने, स्कूल हेल्थ, पीएनडीटी, क्षय रोग का रिकार्ड जांच तथा संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य अधिकारियों को हर कार्य को प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीसरी लहर से निपटने के लिए रहना होगा तैयार
डॉ. पूनिया ने कहा कि इस समय लोगों को कोरोना महामारी से बचाना जरूरी है। इसके लिए टीकाकरण की रफ्तार व कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा तीसरी लहर से निपटने के लिए हर चिकित्सक को तैयार रहना होगा। जो सुविधाएं नागरिक अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए जरूरी हैं, उनकी सूची बनाई जाए ताकि सभी उपकरण उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जिले में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेड तथा अन्य मेडिकल उपकरणों की पूरी सुविधा है। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान, डॉ. रघुबीर पूनिया, एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. नरेश वर्मा, डॉ. संदीप लोहान, डॉ. अरुण कुमार समेत जिले के सभी एसएमओ, सीएचसी व पीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed