फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil surgeon office will be separate from civil hospital

नागरिक अस्पताल से अलग बनेगा सिविल सर्जन कार्यालय

Mon, 20 Jun 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civil surgeon office will be separate from civil hospital
जींद। नागरिक अस्पताल में वर्षों से चल रहा सिविल सर्जन कार्यालय अब अलग से बनाया जाएगा। अब तक सिविल सर्जन कार्यालय प्रधान चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में ही चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने एमआरआई के लिए बनने वाले भवन के साथ ही सिविल सर्जन कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को साइट प्लान बनाने के लिए पत्र लिखा है। साइट प्लान बनने के बाद स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य निदेशालय से बजट की मांग करेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 1975 में नागरिक अस्पताल का निर्माण हुआ था। उस समय यह अस्पताल केवल 100 बेड का ही बना था। इस अस्पताल की बिल्डिंग काफी पुरानी होने के बाद 2016 में नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाई गई। इसमें अस्पताल 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड का हो गया। उस समय नागरिक अस्पताल में प्रधान चिकित्सा अधिकारी का पद नहीं था। 200 बेड का अस्पताल बनने के लिए यहां प्रधान चिकित्सा अधिकारी का पद सृजित हुआ। नागरिक अस्पताल की पुरानी व नई दोनों बिल्डिंग प्रधान चिकित्सा अधिकारी के अंतर्गत आती है। इसलिए अब सिविल सर्जन कार्यालय बनाने की जरूरत महसूस हुई। स्वास्थ्य विभाग व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण करके सिविल सर्जन कार्यालय के जगह का चयन किया। फिलहाल सीटी स्कैन के सामने खाली पड़ी जमीन पर सिविल सर्जन कार्यालय बनाया जाएगा। सिविल सर्जन कार्यालय के साथ ही एमआरआई के लिए भी भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को साइट प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। सिविल सर्जन कार्यालय में कम से कम दस कमरे बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के भवन से सिविल सर्जन कार्यालय अलग बनाया जाएगा। अस्पताल की नई व पुरानी दोनों बिल्डिंग प्रधान चिकित्सा अधिकारी के अंतर्गत आती है। पहले इसी कार्यालय से काम चलाया जा रहा था। अब सिविल सर्जन कार्यालय के लिए साइट प्लान तैयार करने के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को पत्र लिखा गया है। साइट प्लान तैयार होने के बाद बजट की मांग की जाएगी।-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed