{"_id":"608461dc8ebc3ebced7baf6c","slug":"civil-hospital-oxygen-tanker-health-corona-patient-jind-news-rtk605877018","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल के नए भवन में पहुंची एक टैंकर ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल के नए भवन में पहुंची एक टैंकर ऑक्सीजन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पहुंचा ऑक्सीजन से भरा टैंकर। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। आखिरकार नागरिक अस्पताल के नए भवन के लिए ऑक्सीजन पहुंच ही गई। यदि चार बजे तक नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं पहुंचती तो समस्या गंभीर हो सकती थी। एक टैंकर दोपहर 12 बजे नागरिक अस्पताल में पहुंचा। लगभग दो बजे के आसपास टैंकर से ऑक्सीजन को अस्पताल के टैंक में खाली किया गया।
ऑक्सीजन नहीं मिलने तक डीसी डॉ. आदित्य दहिया और सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह सुबह से ही उच्चाधिकारियों के संपर्क में रहे। यह ऑक्सीजन अब पांच दिन तक चलेगी। कोरोना संक्रमित मरीजों को नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में बनाए गए कोविड वार्ड में रखा जाता है। यहां पर इन मरीजों को सिलिंडर के माध्यम से ऑक्सीजन दी जाती है। अब संक्रमितों के बढ़ने से नए भवन में भी कोविड वार्ड बनाकर कोरोना संक्रमितों को रखा जा रहा है। यहां सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन की व्यवस्था है। यहां पर एक तीन हजार क्यूसिक क्षमता का टैंक हैै। इसमें ऑक्सीजन रखी जाती है। इसके बाद यह ऑक्सीजन पूरे भवन में पाइपलाइन के माध्यम से सप्लाई होती है। शुक्रवार को ऑक्सीजन की काफी कम मात्रा टैंक में बची थी। ऑक्सीजन के समय पर मिलने को लेकर पूरी तरह से संशय बना हुआ था। इसके बाद उच्चाधिकारियों के प्रयास से दोपहर 12 बजे ऑक्सीजन से भरा हुआ एक टैंकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
वर्जन
डीसी डॉ. आदित्य दहिया तथा सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह के लगातार प्रयासों से ऑक्सीजन का टैंकर मिल गया है। अब पांच दिन तक ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। पुराने भवन में सिलिंडर के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। फिलहाल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
- डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।