फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil Hospital gets a dermatologist after 10 years

Jind News: 10 साल बाद नागरिक अस्पताल को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ

Fri, 23 Oct 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital gets a dermatologist after 10 years
22जेएनडी09: नागरिक अस्पताल में चर्मरोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। त्वचा संबंधी बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। नागरिक अस्पताल को करीब 10 साल बाद चर्म रोग विशेषज्ञ मिला है। अस्पताल में डीआरपी स्टूडेंट डॉ. दीपेश स्किन ओपीडी संभाल रहे हैं। यहां प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज करवाने पहुंच रहे हैं।
अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की सुविधा मिलने से जींद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल के पुराने भवन में त्वचा ओपीडी के लिए अलग कमरा निर्धारित किया गया है। यहां त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया जा रहा है। इससे पहले अस्पताल में नियमित रूप से चर्म रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 साल पहले अस्पताल में दो महीने के लिए त्वचा रोग चिकित्सक की सेवाएं मिली थीं लेकिन इसके बाद मरीजों को लंबे समय तक विशेषज्ञ की सुविधा का इंतजार करना पड़ा।

दाद, खुजली और एलर्जी के मरीज अधिक
डॉ. दीपेश ने बताया कि त्वचा ओपीडी में सबसे अधिक मरीज दाद, खुजली, त्वचा पर लाल चकत्ते, एलर्जी और मुंहासों की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। पसीना, धूल-मिट्टी, संक्रमण और विभिन्न पदार्थों से होने वाली एलर्जी त्वचा रोगों का कारण बन सकती है। इसके अलावा हेयर कलर, साबुन, क्रीम और कॉस्मेटिक उत्पादों के इस्तेमाल से भी कई लोगों को त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। चिकित्सकीय सलाह के बिना दवाओं और स्टेरॉयड युक्त क्रीम का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।


वर्जन
नागरिक अस्पताल में डीआरपी स्टूडेंट ओपीडी संभाल रहे हैं। त्वचा संबंधी बीमारी के सही कारण का पता लगाने और उचित इलाज के लिए मरीज अस्पताल की ओपीडी में जांच करवाएं। यह चिकित्सक ट्रेनिंग के तौर पर तीन महीने के लिए ही मिले हैं। -डॉ. रघुवीर पूनिया पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed