फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   City council office opened after four days, dispute with employee to go inside

चार दिन के बाद खुला नगर परिषद कार्यालय, अंदर जाने के लिए कर्मचारी से किया विवाद

Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
City council office opened after four days, dispute with employee to go inside
कार्यालय के अंदर जाने के लिए कर्मचारी से विवाद करते लोग। - फोटो : Jind
नगर परिषद कार्यालय में तैनात एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित मिलने पर बुधवार को चार दिन के बाद कार्यालय खुला। ऐसे में यहां लोगों की खासी भीड़ रही। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते नगर परिषद में सभी काम खिड़की से ही करवाने की व्यवस्था की गई। ऐसे में कार्यालय के अंदर घुसने को लेकर गेट पर तैनात कर्मचारी के साथ विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार और रविवार को छुट्टी रही तो कोरोना संक्रमण के कारण सोमवार व मंगलवार को कार्यालय बंद रहा। इसके बाद बुधवार को काफी लोग काम करवाने के लिए पहुंचे। इनमेें से कई लोग कार्यालय के अंदर जाने के लिए जिद भी करने लगे। इसको लेकर यहां तैनात कर्मचारी के साथ विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

आज फिर एकत्रित होंगे विरोधी पार्षद
दूसरी ओर चेयरपर्सन पूनम सैनी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे पार्षदों ने बुधवार शाम को मीटिंग कर रणनीति बनाई। वहीं वीरवार सुबह फिर से यह पार्षद एकत्रित होंगे। दरअसल एक पार्षद किसी मामले में जेल में बंद है और अविश्वास प्रस्ताव के लिए उसके हस्ताक्षर के लिए अदालत से वीरवार के लिए मंजूरी मिली है।

नगर परिषद कार्यालय के बाहर लगी लोगों की भीड़।

नगर परिषद कार्यालय के बाहर लगी लोगों की भीड़।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed