{"_id":"646a93cfd5b6f96e29004714","slug":"city-council-chairperson-honored-for-development-works-jind-news-c-199-1-sroh1007-165-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विकास कार्याें के लिए नगर परिषद चेयरपर्सन को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विकास कार्याें के लिए नगर परिषद चेयरपर्सन को किया सम्मानित
Mon, 22 May 2023 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 22 May 2023 03:28 AM IST
विज्ञापन
21जेएनडी25 : नगर परिषद चेयरपर्सन को सम्मानित करती महिलाएं।
जींद। महादेव कल्याण सभा ने महादेव धर्मशाला में रविवार को नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी को भी सम्मानित किया गया। समारोह में कहा गया कि नगर परिषद की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 करोड़ रुपये की राशि जारी करके लोगों के घराें को छत मुहैया करवाई जा रही है। सभा के प्रधान मांगेराम सैनी ने कहा कि नगर परिषद ने चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी के नेतृत्व में दस करोड़ रुपये की राशि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जारी की है। इसमें एक हजार से ज्यादा लोगों को पहली, 900 से अधिक लोगों को दूसरी तथा 600 परिवारों को मकान बनाने के लिए तीसरी किस्त जारी की जा चुकी है। इसके साथ ही करोड़ों रुपये की लागत से नगर परिषद जींद द्वारा विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। समाज हित के लिए तीन करोड़ 64 लाख 37 हजार रुपये की लागत से होने वाले कार्यों के टेंडर खोल कर सभी 31 वार्डों में समान विकास कार्य करवाया जा रहा है। सभी 31 वार्डों को सम्मान विकास करने के ग्रांट दी जा रही हैं। चेयरपर्सन प्रतिनिधि गोविंद सैनी, नगर परिषद उपप्रधान अर्चना शर्मा, नगर पार्षद संजय कुमार, सुनील कुमार, गुलशन पुरुथी, हरीश अरोड़ा, राकेश चुग, राजकुमार कश्यप, रेणु सैनी, नरेश सैनी, संजय वत्स, प्रदीप सिंगरोहा, महाबीर रेढू, सतपाल कुंडू, संतोष श्योराण, सुनीता देवी, सियाराम गोयल, नीतिका कौशिक, गीता जोगिंदर, सतीश हरियाणवी को भी महादेव कल्याण सभा ने सम्मानित किया।
इस मौके पर मास्टर कृष्ण कुमार, महेंद्र जैन, सुल्तान सिंह बैरागी, संजय शर्मा, राजेंद्र जिंदल, ब्रह्मदत्त गर्ग, कृष्ण सैनी, दिनेश सैनी, दिनेश जामनी, कपिल अत्री व पवन सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर मास्टर कृष्ण कुमार, महेंद्र जैन, सुल्तान सिंह बैरागी, संजय शर्मा, राजेंद्र जिंदल, ब्रह्मदत्त गर्ग, कृष्ण सैनी, दिनेश सैनी, दिनेश जामनी, कपिल अत्री व पवन सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

21जेएनडी25 : नगर परिषद चेयरपर्सन को सम्मानित करती महिलाएं।
विज्ञापन