फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chit fund company absconded with four lakh rupees from Jind

जींद के चार लोगों के दस लाख रुपये लेकर फरार हुई चिटफंड कंपनी

Tue, 14 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chit fund company absconded with four lakh rupees from Jind
जिले के चार लोगों को दस लाख रुपये का चूना लगाकर राधा माधव कॉरपोरेशन लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी फरार हो गई। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

24 फरवरी 2020 को विजय नगर निवासी बिजेंद्र, गांव खटकड़ निवासी सुखदेव, ओम नगर निवासी अजमेर, जाजनवाला गांव निवासी सरोज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कहा कि राधा माधव कॉरपोरेशन लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी ने उनके दस लाख रुपये लेकर फरार हो गई है। कंपनी 7500 रुपये प्रति व्यक्ति लेकर मोटा कमीशन देने का झांसा देती थी।
विज्ञापन

बिजेंद्र ने कहा कि उसने, सुखदेव तथा अजमेर ने कंपनी में सात लाख 50 हजार रुपये का निवेश किया था। इसी प्रकार सरोज ने भी दो लाख 29 हजार रुपये का निवेश किया था। कंपनी ने उन्हें एक किट दी, जिसमें समय-समय पर मोटा कमीशन आने की बात कही थी। जब उनको कमीशन देने का समय आया तो कंपनी फरार हो गई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि प्रदेश के 20 लोगों ने कंपनी में पैसा निवेश किया है। इनमें फतेहाबाद के 11, हिसार के चार, भिवानी का एक, जींद के चार तथा राजस्थान के हनुमानगढ़ का एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने सभी की शिकायत लेकर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस कंपनी के अधिकतर सेमिनार जयपुर में होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालच में न फंसें लोग
डीआईजी कम एसएसपी अश्विनी शैणवी ने कहा कि लोगों को इस प्रकार की कंपनियों से बचना चाहिए। लालच के कारण लोग झांसे में फंस जाते हैं। यदि जिले में किसी व्यक्ति को इस प्रकार की कंपनियों के खिलाफ शिकायत करनी है तो वह सीधा उनके कार्यालय में आ सकते हैं। पुलिस तुरंत इस प्रकार की शिकायतों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed