फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children will have to be made water guards: Rajesh Vashisht

बच्चों को बनाना होगा जल प्रहरी: राजेश वशिष्ठ

Sun, 26 Apr 2026 10:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Children will have to be made water guards: Rajesh Vashisht
26जेएनडी08: पानी बचाव के बारे में संदेश देते हुए बच्चे। स्रोत संस्थान
जींद। पहला कदम फाउंडेशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में सशक्त जल बचाव अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को जल प्रहरी बनाना होगा। आगे उन्होंने हर बूंद की कीमत समझो जल है तो कल है के मूल मंत्र के साथ आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, रैलियां तथा जनसभाओं के माध्यम से लोगों को पानी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

राजेश वशिष्ठ ने कहा कि जल का अत्यधिक दोहन भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते आदतों में बदलाव नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां बूंद-बूंद को तरसेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण अब विकल्प नहीं बल्कि अनिवार्यता है। फाउंडेशन ने रणनीति में बच्चों को केंद्र में रखा है क्योंकि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर परिवारों को प्रेरित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने बावड़ियों तथा तालाबों जैसे पारंपरिक स्रोतों को पुनर्जीवित करने का सुझाव दिया। वर्षा जल संचयन तथा ड्रिप इरिगेशन अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में गौरव शर्मा, एडवोकेट मनोज कुमार, अर्चना तथा कार्यकर्ताओं ने शपथ दिलाई। जनसमूह ने पानी के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया तथा अभियान को जनआंदोलन बनाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed