{"_id":"6266e9730a102a0843218518","slug":"children-s-knowledge-will-increase-through-stories-and-symbols-jind-news-rtk64488482","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम की हुई शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पहली से तीसरी के बच्चों का ज्ञान विभिन्न गतिविधियों से बढ़ाने के लिए सरकार ने साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान निपुण हरियाणा मिशन की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत कहानियों और प्रतीक चिह्नों के जरिये बच्चों का ज्ञान बढ़ाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के तहत सोमवार को राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला शामलो कलां में बच्चों को पुस्तकालय में पुस्तकों का अवलोकन करवाया गया और उनको पुस्तकें देखने व उनकी लंबाई, चौड़ाई, मोटाई व रंगों के आधार पर देखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुदेश सहरावत ने बताया कि यह कार्यक्रम 25 अप्रैल से 24 मई तक अलग अलग सप्ताहवार गतिविधियों के हिसाब से चलेगा। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। इसमें बच्चे, रीडिंग कैंपेन, सांझा पठन, वर्णमाला की दुनिया, पारिवारिक कहानियां, प्रतीक चिह्न, बालगीत, कहानियां आदि अन्य गतिविधियों के माध्यम से खेल-खेल में सीखेंगे। सोमवार को शामलो कलां के बच्चों ने बहुत ही रोचक ढंग से पुस्तकालय का अवलोकन किया। इस अवसर पर जगबीर व रेखा भी मौजूद रहे।