फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Child marriages of three minors were stopped.

Jind News: तीन नाबालिगों का बाल विवाह रुकवाया

Sun, 18 Oct 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Child marriages of three minors were stopped.
17जेएनडी06: बाल विवाह निषेध विभाग की टीम परिजनों को नाबालिग की शादी के नुकसान के बारे में समझात
जींद। बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय की टीम ने करसिंधू गांव में कार्रवाई कर तीन नाबालिगों का बाल विवाह रुकवा दिया। दुल्हन बनी दोनों लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम मिली, जबकि दूल्हा बनकर आए दो लड़कों में से एक की उम्र 21 वर्ष से कम पाई गई। कार्रवाई के बाद दोनों परिवारों ने बच्चों के बालिग होने तक विवाह नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों बारातें बिना दुल्हनों के लौट गईं।
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी को सूचना मिली थी कि करसिंधू गांव में दो नाबालिग लड़कियों की शादी करवाई जा रही है और बारात हिसार जिले के मिर्जापुर गांव से आने वाली है। सूचना पर रवि लोहान, महिला थाना से आरती, रीतु, नीलम, सुरेश, दीपक और विनोद सहित जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एवं एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा और मनीष मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed