फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   chief minister unveiled the atatue of martyr madan lal dhingra

मुख्यमंत्री ने किया शहीद मदन लाल धींगड़ा की प्रतिमा का अनावरण

Sat, 17 Aug 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
chief minister unveiled the atatue of martyr madan lal dhingra
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को पटियाला चौक स्थित पंजाबी धर्मशाला में शहीद मदन लाल धींगड़ा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय अरोड़ खत्री क्षत्रिय महासभा जींद को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब भावी पीढ़ी व अन्य लोग यह प्रेरणा लें कि देश पहले व व्यक्तिगत सुख बाद में। इस भावना को लेकर व्यक्ति आगे बढ़ने की प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि हम सभी अमर शहीदों के बताए रास्ते एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण कर देश व प्रदेश के नवनिर्माण में अपना योगदान दें। सीएम ने कहा कि हरियाणा की आबादी देश में दो प्रतिशत हैं, लेकिन देश की सीमाओं पर हरियाणा का सेना मेें 10 प्रतिशत हिस्सा है। हरियाणा के अमर शहीदों एवं आजादी के बाद सैनिकों ने देश की एकता व अखंडता को बनाएं रखने के लिए अपनी कुर्बानी एवं योगदान दिया है।
विज्ञापन

महिलाओं ने रोकी सीएम की गाड़ी
पंजाबी धर्मशाला में जिस समय मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चल रहा था, तभी विभिन्न जिलों से पहुंचीं महिला एक्सटेंशन लेक्चरर ने मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया। महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और बाद में मिलवाने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद जैसे ही सीएम का काफिल बाहर निकला, कुछ दूर चल कर सीएम की गाड़ी रुक गई। ऐसे में महिला लेक्चरर सीएम की गाड़ी के पास पहुंच गईं और अपना मांगपत्र दिया। वहीं एक अन्य बुजुर्ग महिला ने भी सीएम से अपने काम के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed