फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chhindwara-Firozpur Express train will stop at Jind Junction

छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन का जींद जंक्शन पर होगा ठहराव

Wed, 30 Jun 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chhindwara-Firozpur Express train will stop at Jind Junction
जींद जंक्शन। सवाद - फोटो : Jind
कोरोना संक्रमण कम होने पर रेलवे विभाग यात्री गाड़ियों को धीरे-धीरे पटरी पर उतार रहा है। पांच जुलाई से रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेनों में छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। इसका ठहराव जींद जंक्शन पर भी होगा। इससे यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

पांच जुलाई को यह ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे छिंदवाड़ा से चलकर आगरा कैंट, दिल्ली व रोहतक से होते हुए अगले दिन यानी छह जुलाई को जींद जंक्शन पर सुबह पांच बजकर 57 मिनट पर पहुंचेगी। यहां पर दो मिनट रुकने के बाद जींद से रवाना होकर उचाना में सवा छह बजे व नरवाना में छह बजकर 29 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद टोहाना से होते हुए यह ट्रेन 11 बजकर 25 मिनट पर फिरोजपुर कैंट जंक्शन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में यह ट्रेन सुबह चार बजकर दस मिनट पर फिरोजपुर कैंट जंक्शन से चलेगी। जो नरवाना जंक्शन पर सुबह 8 बजकर 23 मिनट, उचाना जंक्शन पर 8 बजकर 37 मिनट और जींद जंक्शन पर सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन आगे छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांदेड़ एक्सप्रेस का नहीं जींद में ठहराव
वहीं नांदेड-अमृतसर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है, लेकिन इसका ठहराव जींद जंक्शन पर नहीं है। यह ट्रेन सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर नांदेड से चलेगी, जो रोहतक सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन अमृतसर शाम साढ़े छह बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में दोपहर ढाई बजे अमृतसर से चलकर यह ट्रेन रोहतक जंक्शन पर रात में 9 बजकर 21 मिनट पर पहुंचेगी। अमृतसर-नांदेड जाने वाले यात्री रोहतक से यह ट्रेन पकड़ सकते हैं।
जींद जंक्शन पर अभी इन ट्रेनों का होता है ठहराव
इस समय जींद जंक्शन से जींद-जाखल पैसेंजर, कोटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस व पंजाब मेल एक्सप्रेस होकर गुजर रही हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। वहीं पांच जुलाई से छिंदवाड़ा-फिरोजपुर व नांदेड-जाखल एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। ऐेसे में यह जिले के लोगों के लिए काफी राहत भरी खबर है।

पांच जुलाई से रेलवे द्वारा कुछ और ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन भी इनमें शामिल है। हालांकि औपचारिक रूप से अधिकारियों की ओर पत्र कार्यालय नहीं पहुंचा है। अगर छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस का जींद जंक्शन पर ठहराव होता है तो इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed