फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Checking campaign started on the information of Khalistani supporters stopping the train

खालिस्तान समर्थकों के शुक्रवार को रेल रोकने की सूचना पर जीआरपी ने यात्रियों की जांच के लिए चलाया अभियान

Sat, 04 Jun 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Checking campaign started on the information of Khalistani supporters stopping the train
रेलवे जंक्शन पर डॉग स्कॉयड और बम निरोधक दस्ते केसाथ चैकिंग करती जीआरपी की टीम -संवाद - फोटो : Jind
जींद। खालिस्तान समर्थकों के शुक्रवार को रेल रोकने की सूचना पर जीआरपी और जिला पुलिस सभी स्टेशनों पर मुस्तैद रही। इस दौरान डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते ने स्टेशनों पर जांच की। यात्रियों के सामान की चैकिंग की। जांच के दौरान किसी भी स्टेशन पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

जीआरपी को सूचना मिली थी कि खालिस्तान समर्थकों द्वारा तीन जून को पंजाब से सटे हरियाणा के क्षेत्रों में ट्रेनों को रोकेंगे। इसको देखते हुए जीआरपी ने पहले ही डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता सहित भारी मात्रा में पुलिस को बुला लिया था। जीआरपी ने जींद जंक्शन के अलावा उचाना, नरवाना, धमतान साहिब स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस को तैनात करवा दिया था। जीआरपी थाना प्रभारी एसआई स्नेहीराज के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड, बंब निरोधक दस्ता ने जींद जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया। इसके बाद उचाना, नरवाना जंक्शन पर भी काफी देर तक अभियान चलता रहा। नरवाना जंक्शन से सुबह साढ़े 8 बजे चलने वाली छिंदवाड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस और साढ़े 10 बजे दिल्ली की तरफ आने वाली श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बंब निरोधक दस्ता ने यात्रियों के सामान को चैक किया और संदिग्ध यात्रियों से भी पूछताछ की। इस मौके पर एसआई सुभान, नरवाना चौकी इंचार्ज एसआई चरण सिंह, एसआई विनोद, उचाना चौकी इंचार्ज राजेश चहल सहित काफी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। चेकिंग के बाद सब कुछ सामान्य मिलने पर रेलवे पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इंसेट
जींद। अचानक चले चेकिंग अभियान से स्टेशन पर यात्री भी हैरान थे। कोई समझ नहीं सका था कि आखिर क्या हुआ है। हालांकि यात्री इसे एक रुटीन चेकिंग मान रहे थे। हालांकि उनका कहना था कि इस तरह की चेकिंग नियमित रूप से होती रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खालिस्तान समर्थकों द्वारा तीन जून को पंजाब के साथ लगते क्षेत्रों में ट्रेन रोकने की सूचना थी। जिसके आधार पर जीआरपी ने सुबह ही स्टेशन पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया और स्टेशन पर डॉग स्क्वायड, बंब निरोधक दस्ता से संदिग्धों की जांच करवाई गई, ताकि को खालिस्तानी समर्थक रेलवे जंक्शन पर रेल रोकने के लिए किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि न कर सके।
--स्नेहीराज थाना प्रभारी जीआरपी।
फोटो कैप्शन
03जेएनडी29: रेलवे जकं्शन पर तैनात पुलिस बल।
03जेएनडी30: डॉग स्क्वायड टीम जांच करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed