फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Change in the state started with Parivartan Yatra: Anurag Dhanda

बदलाव यात्रा से प्रदेश में बदलाव की हुई शुरुआत : अनुराग ढांडा

Fri, 22 Dec 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 22 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Change in the state started with Parivartan Yatra: Anurag Dhanda
21जेएनडी21: शहर के मेन बाजार से होकर जाती आप की बदलाव यात्रा।   संवाद
उचाना (जींद)। आप के राष्ट्रीय सलाहकार एवं प्रदेश सीनियर उप प्रधान अनुराग ढांडा की अगुवाई में महेंद्रगढ़ से शुरु हुई आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा ने बुडायन गांव से हलके में प्रवेश किया। यात्रा का उचाना में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अनुराग ढांडा की अगुवाई में यात्रा पालवां बस स्टॉप से रेलवे रोड, पुरानी मंडी तक पहुंची। यहां से पैदल मार्च करते हुए पुलिस चौकी रोड, लितानी रोड के रास्ते फाटक तक पहुंची। अनुराग ढांडा ने कहा कि आप द्वारा 15 दिसंबर से अलग-अलग जगहों से बदलाव यात्रा शुरू की गई है। सिरसा से शुरु हुई यात्रा का नेतृत्व डॉ. अशोक तंवर, कालका से शुरु हुई यात्रा का नेतृत्व चौ. निर्मल सिंह, फरीदाबाद से शुरु हुई यात्रा का नेतृत्व डॉ. सुशील गुप्ता, महेंद्रगढ़ से शुरु हुई यात्रा का नेतृत्व वे खुद (अनुराग ढांडा) कर रहे है। 25 दिसंबर को फरीदाबाद से शुरु होने वाली यात्रा जींद, सिरसा से शुरु होने वाली भिवानी, कालका से शुरु हुई यात्रा पानीपत, महेंद्रगढ़ से शुरु हुई यात्रा कैथल में खत्म होगी। बदलाव यात्रा में उमड़ी रही भीड़ प्रदेश में होने वाले बदलाव का संकेत है। आज हरियाणा प्रदेश अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बदलाव यात्रा से प्रदेश में बदलाव की शुरुआत हुई है। जींद में लाखों लोगों की रैली आम आदमी पार्टी करेंगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवत मान उसको संबोधित करेंगे। आज हरियाणा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार में नंबर वन पर पहुंच गया है। आज स्कूलों में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं ने प्रदेश की छवि को धूमिल कर दिया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा कागजों तक सीमित होकर रह गया है। जजपा को वोट भाजपा के खिलाफ मतदाताओं ने दिए लेकिन सत्ता के लालच में जजपा भाजपा के साथ चली गई। किसान, युवा, आढ़ती, व्यापारी सब चुनाव के समय ही भाजपा, जजपा को याद आते है। अब इनके बहाकावे में कोई नहीं आएगा। पंजाब, दिल्ली के आप की सरकार है। इस बार हरियाणा में भी आप की सरकार बनेंगी। इस अवसर पर आयुष खटकड़, वीरेंद्र प्रधान, पवन फौजी, हरपाल अलेवा, मनोज एडवोकेट, रमेश सुरबरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed