फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chances of rain today, will bring great relief from the heat

Jind News: आज बारिश होने की संभावना, गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत

Sun, 19 Jul 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chances of rain today, will bring great relief from the heat
19जेएनडी15-दोपहर के समय आसमान में छाए बादल। संवाद
जींद। कई दिनों से उमस और तेज गर्मी झेल रहे जिलेवासियों को सोमवार को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जिले में बारिश की संभावना जताई है। तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, वहीं खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। पिछले दो दिनों से चल रही पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी 42 प्रतिशत रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार सुबह से ही बारिश शुरू होने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से अभी तक वातावरण में नमी कम बनी हुई थी, जिसके कारण बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां पूरी तरह तैयार नहीं हो पा रही थीं। अब बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिलने के बाद मानसून के दोबारा सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का किसानों को इंतजार
जिले में धान की रोपाई का कार्य जारी है और कई क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण किसानों को सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। बाजरा, नरमा, ज्वार, मूंग और ग्वार जैसी खरीफ फसलों को भी इस समय पर्याप्त नमी की जरूरत है। समय पर बारिश होने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और किसानों की सिंचाई पर निर्भरता कम होगी।
बिजली कटौती से भी राहत की उम्मीद
लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों को दिन और रात गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। संभावित बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ बिजली की मांग में भी कमी आने की उम्मीद है।

वर्जन
20 जुलाई से मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद पांच से छह दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में अधिकतम पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है। गर्मी से राहत मिलने के साथ खरीफ फसलों को भी पर्याप्त नमी मिलेगी। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article