{"_id":"6ac804c698341d0dc50ef276","slug":"chadhuni-reached-the-market-to-review-the-paddy-procurement-system-dcs-visit-cancelled-jind-news-c-199-1-jnd1005-161766-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने मंडी पहुंचे चढ़ूनी, डीसी का दौरा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने मंडी पहुंचे चढ़ूनी, डीसी का दौरा रद्द
विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। मंडी व्यवस्थाओं को लेकर जायज लेने पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी। संवाद
- फोटो : shiv tripathi
नरवाना। नरवाना अनाज मंडी में वीरवार को प्रस्तावित डीसी जींद डॉ. वैशाली शर्मा का दौरा किसी कारणवश रद हो गया। इसके चलते डीसी मंडी का निरीक्षण करने नहीं पहुंच सकीं। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी मंडी में धान खरीद, उठान व्यवस्था और किसानों को आ रही परेशानियों का जायजा लेने पहुंचे।
मंडी में किसानों से बातचीत के बाद चढ़ूनी ने कहा कि धान की आवक लगातार हो रही है लेकिन खरीद और उठान की व्यवस्था अभी पूरी तरह सुचारु नहीं हुई है। सरकारी फसल की आवक 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है जबकि राइस मिलों का सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है
मंडी में किसानों की फसल पड़ी हुई है और उठान में देरी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चढ़ूनी ने कहा कि प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं जल्द सुचारु होने की बात कही जा रही है लेकिन किसानों को इसका लाभ धरातल पर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने खरीद एजेंसियों और प्रशासन से धान की खरीद में तेजी लाने तथा उठान व्यवस्था को तत्काल मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नमी के नाम पर किसी किसान की फसल में कटौती की जाती है तो मौके पर उसकी जांच और सत्यापन होना चाहिए। साथ ही किसान संगठनों से मंडियों में अपने प्रतिनिधि भेजकर खरीद प्रक्रिया पर नजर रखने की अपील की।
धरने पर बैठे किसानों और चढ़ूनी समर्थकों में कहासुनी
मार्केट कमेटी कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा के धरने के दौरान किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के पहुंचने पर किसानों और उनके समर्थकों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कमीशन लेने, मंडी की व्यवस्था बिगाड़ने और काम में बाधा डालने के आरोप लगाए। किसान मोर्चा के मास्टर बलबीर सिंह ने बताया कि कमीशन को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा। वहीं, चढ़ूनी के साथ आए किसानों ने भी धरने पर बैठे किसानों पर आरोप लगाए। कहासुनी के बाद चढ़ूनी अपने समर्थकों के साथ वहां से चले गए।