फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CET today...buses will leave early in the morning for Karnal, Panipat and Kaithal, 49 examination centres have been set up in the district

Jind News: सीईटी परीक्षा आज...करनाल, पानीपत और कैथल के लिए अल सुबह बस होंगी रवाना, जिले में बनाए गए हैं 49 परीक्षा केंद्र

Sat, 26 Jul 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 26 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
CET today...buses will leave early in the morning for Karnal, Panipat and Kaithal, 49 examination centres have been set up in the district
जींद। 26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा के प्रशासन ने जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए निशुल्क परिवहन, शटल सेवा, ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति, हेल्पलाइन नंबरों की व्यवस्था और केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार को हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (निगरानी व समन्वय प्रकोष्ठ) की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों की अपने-अपने जिलों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस कड़ी मे प्रधान सचिव (श्रम) व प्रशासनिक सचिव राजीव रंजन ने सीईटी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न हो। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा रोडवेज के माध्यम से जिले से बाहर परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए कुल 832 बसें चलाई जाएंगी। यह बसें सुबह के सत्र के लिए सुबह साढ़े तीन बजे और सायं कालीन सत्र के लिए नौ बजे से संचालित होंगी। जिले में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


-हेल्पलाइन नंबर किए जारी
परीक्षार्थियों को परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में सहायता प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 01681-245370, 9991574797, 9416094815, 9813080091, 9416516967, 9416663844, 9416017311, 7015269352, 7988899847 भी जारी किए गए हैं। परीक्षा की निष्पक्ष व शांति बनाए रखने के लिए 49 परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। इस समीक्षा बैठक में एडीसी विवेक आर्य, एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम सत्यवान मान, रोडवेज जीएम राहुल जैन, सीटीएम मोनिका रानी और डीईईओ सुभाष वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed