फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Certificates distributed to 140 girl students who completed internship

Jind News: इंटर्नशिप पूरी करने वाली 140 छात्राओं को वितरित किए प्रमाण पत्र

Thu, 07 Aug 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to 140 girl students who completed internship
06जेएनडी07-राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम में छात्राओं को प्रमाण पत्र
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में पीएनबी के सहयोग से इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से 140 छात्राओं ने इंटर्नशिप पूर्ण की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्लेसमेंट सेल प्रभारी मोहित ने किया। प्राचार्य जय नारायण गहलावत ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास को भी बराबर महत्व देता है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अवसरों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक अनुपम मरांडी ने शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को उद्यमिता क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। राजकीय महिला महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा के प्राचार्य डॉ. रणबीर यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास आज के युग की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से सरकारी योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। सुखबीर दहिया ने दो माह की इंटर्नशिप अवधि के दौरान छात्राओं की ओर से सीखी गई विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण मॉड्यूल पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संजय, कुसुम, रोहित, गौरी शंकर, पूनम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed