फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CCTV footage of bike riders snatching 49 thousand rupees from woman released

महिला से 49 हजार रुपये छीनने वाले बाइक सवारों की सीसीटीवी फुटेज जारी

Tue, 23 Mar 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage of bike riders snatching 49 thousand rupees from woman released
महिला से 49 हजार रुपये छीनने के आरोपियों की पुलिस द्वारा जारी की गई सीसीटीवी फुटेज। संवाद - फोटो : Jind
खानसर चौक पर सोमवार को महिला से 49 हजार रुपये की छीनने वाले संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों की पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। पुलिस ने दोनों की फुटेज जारी करते हुए लोगों से पहचान करवान में मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी अब्बास खान ने कहा कि सोमवार को महिला से बाइक सवार दो युवको ने 49 हजार रुपये छीन लिए थे। पुलिस ने महिला माया की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दो-तीन दुकानों से मिली सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस फुटेज को जारी कर दिया लोगों से अपील की है कि वह इन युवकों की पहचान करवाने में पुलिस की मदद करें। अब्बास खान ने कहा कि पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। पुलिस खुद भी प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि अंटा गांव निवासी माया देवी सोमवार को बैंक से 49 हजार रुपये निकलवा कर घर लौट रही थी तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे छीन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed