{"_id":"610444898ebc3e58717c7154","slug":"cbse-12th-class-result-released-girls-first-in-commerce-medical-and-non-medical-faculty-jind-news-rtk61946951","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसईकी 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, वाणिज्य, मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय में लड़कियों प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसईकी 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, वाणिज्य, मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय में लड़कियों प्रथम
विज्ञापन
गंगा।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई द्वारा शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिय गया। कोरोना संक्रमण के चलते यूनिट टेस्ट व 10वीं कक्षा के आधार पर जिले के 56 सीबीएसई स्कूलों के 3262 विद्यार्थी पास हुए। मेडिकल, नॉन मेडिकल और वाणिज्य संकाय में इस बार छात्राएं पहले स्थान पर रहीं। कॉमर्स संकाय में डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा गंगा ने जिले में टॉप किया है। वहीं इंडस पब्लिक स्कूल की मेडिकल संकाय की छात्रा शगुन ने 99.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंडस स्कूल की छात्रा आरजू ने नॉन मेडिकल संकाय में 98.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। पिछले साल भी मेडिकल व नॉन मेडिकल संकाय में इंडस स्कूल के विद्यार्थी प्रेरणा व दिव्यांश प्रथम ने प्रथम और कॉमर्स संकाय में डीएवी स्कूल की मुस्कान ने टॉप किया था।
जज बनना चाहती है गंगा
कॉमर्स संकाय में जिलेभर में टॉप करने वाली डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा गंगा जज बनना चाहती है। गंगा की बड़ी बहन सृष्टि वैज्ञानिक बनना चाहती है। गंगा के पिता सुरेंद्र कंज्यूमर कोर्ट में अधीक्षक हैं। वहीं मां अंजू डीएवी पब्लिक स्कूल में अध्यापिका हैं। गंगा ने कहा कि माता-पिता ने दोनों बहनों को पढ़ाई के समान अवसर दिए हैं। उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
डॉक्टर बनना चाहती है शगुन
शगुन ने मेडिकल संकाय में 99.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शगुन ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। कोरोना संक्रमण के दौरान जिस तरह डॉक्टर कोरोना योद्धा बनकर सामने आए हैं, उससे उसे डॉक्टर बनने की प्रेरणा मिली है। शगुन के पिता पशु चिकित्सक है। उन्होेंने ही उसे डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इंजीनियर बनना चाहती है आरजू
इंडस पब्लिक स्कूल की छात्रा आरजू ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉप किया है। आरजू ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। इंजीनियर बनकर वह नए-नए उपकरण बनाना चाहती है, जो जरूरतमंद लोगों के जीवन को सुविधाजनक बना सके। वह पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर यह उपकरण बनाना चाहती है।

गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में खुशी मनाते स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी। संवाद- फोटो : Jind