फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Caution lights will be installed to prevent accidents in fog

Jind News: धुंध में हादसे रोकने के लिए लगेंगी सतर्कता लाइट

Fri, 29 Dec 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Caution lights will be installed to prevent accidents in fog
29जेएनडी13: नरवाना मार्केट कमेटी सचिव पूजा को सांकेतिक रिफलेक्टर टेप देते हुए। स्वयं
जींद। धुंध के कारण सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला परिवहन विभाग आगे आया है। विभाग ने स्थानीय निकाय विभाग, मार्केट कमेटी, सिंचाई विभाग को विभिन्न तरह की अलग-अलग सामग्री भेंट की हैं। इसमें सतर्कता लाइट, रिफ्लेक्टर टेप, पेड़ सांकेतिक, कॉऊ बेल्ट विभागों को जरूरत के अनुसार दी है।
विज्ञापन


आमजन की सुरक्षा के लिए प्रथम चरण में जिला परिवहन विभाग ने मार्केट कमेटी नरवाना को 100 मीटर रिफ्लेक्टर टेप उपलब्ध करवाई गई है। मार्केट कमेटी सफीदों को भी 100 मीटर रिफ्लेक्टर टेप दी गई है। सिंचाई विभाग सफीदों के एक्सईएन को 100 मीटर, यातायात पुलिस के थाना प्रभारी को 100 मीटर पीली व लाल रिफ्लेक्टर टेप, सिंचाई विभाग जींद के एक्सईएन को रिफ्लेक्टर टेप दी गई है। नगर पालिका उचाना व सफीदों को 50-50 काऊ बेल्ट दी गई हैं। सफीदों में 20 ट्री-रिफ्लेक्टर दिए गए हैं। सिंचाई विभाग जींद को रिफ्लेक्टर टेप के साथ पुलों पर लगाने के लिए दस चेतावनी हजार लाइट दी गई हैं। इनमें सिंचाई विभाग सभी सड़कों व मुख्य मार्गों पर बने नहरों के पुल व पटरियों पर सतर्कता टेप को लगाएगा जबकि शहरी निकाय विभाग व मार्केट कमेटी संकेतक को सड़क किनारे खड़े पेड़ व डिवाइडर पर लगाने का काम करेंगी। इसके अलावा शहर में बेसहारा गोवंश के गले में भी यह संकेतक बेल्ट पहनाई जाएगी। इसके अलावा अगर इन विभागों को और जरूरत पड़ी तो वह भी मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दी गई रिफलेक्टर लाइटें

शहर की सड़कों पर कोई हादसा न हो और आमजन का सफर सुरक्षित रहे। इसके लिए विभाग द्वारा स्थानीय निकाय विभाग, मॉर्केट कमेटी, सिंचाई विभाग को यह सांकेतिक रिफलेक्टर टेप वितरित की गई हैं। अगर इन विभागों को और भी जरूरत पड़ी तो वह भी मुहैया करवाई जाएगी। अब विभागों की जिम्मेदारी है कि वह इन सांकेतिक रिफलेक्टर टेपों को जरूरत के अनुसार हादसों को रोकने के लिए लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--डॉ. सुनील कुमार जिला परिवहन अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed