फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   case registered for house theft and online fraud

मकान में चोरी और ऑनलाइन ठगी के आरोप में मामला दर्ज

Wed, 21 Jul 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
case registered for house theft and online fraud
सफीदों गेट के पास एक मकान में चोरी और ऑनलाइन ठगी के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सफीदों गेट निवासी मोहनलाल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफ ीदों गेट पर किराना की दुकान चलाता है। उन्होंने यस बैंक में खाता खुलवाया हुआ है। 16 जुलाई को उसके पास बैंक से फोन आया कि आपने किसी को 282300 रुपये का चेक क्लीयर के लिए दिया हुआ है क्या। इस पर उन्होंने बैंक कर्मचारी को मना करते हुए कहा कि उन्होंने कोई चेक नहीं दिया है। इसके बाद उन्होंने घर पर चेक किया तो घर में रखे लोहे के पीपे जिसमें उन्होंने चार लाख रुपये, उसकी पत्नी के 40 ग्राम के सोने के आभूषण, 1 लाख 70 हजार रुपये का मकान का एग्रीमेंट, यस बैंक की चेकबुक तथा अन्य जरूरी कागजात भी गायब मिले। फिर उसने बैंक से पता किया तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 40 हजार रुपये का चेक फर्जी हस्ताक्षर करके सात जून को क्लियर करवा लिया। फिर उन्होंने अपने तौर पर पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर उसके पास बैंक से दोबारा फोन आया कि खाते से मोबाइल बैंकिंग से पिछले 3 दिनों में 195000 रुपये निकाले जा चुके हैं। जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने, धोखाधड़ी कर रुपये ठगने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed