फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against three including a woman for murder

महिला की हत्या के आरोप में एक महिला समेत तीन पर मामला दर्ज

Mon, 29 Nov 2021 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three including a woman for murder
जुलाना। गतौली गांव में 20 नवंबर को एक महिला की मौत के मामले में जुलाना थाना पुलिस को मृतका के बेटे नवदीप ने शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में उसकी भाभी व उसके प्रेमी पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि उस समय महिला का बिना पोस्टमार्टम किए अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अब उसके बेटे ने कहा कि उसकी मां के शरीर पर चोट के निशान थे। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने अपनी तरफ से इन चोटों के बारे में पता किया तो सामने आया कि उसकी मां की हत्या हुई है। उसकी मां की हत्या उसकी भाभी पूनम, उसके प्रेमी नसीब व एक अन्य ने की है। पुलिस मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नवदीप ने बताया कि 20 नवंबर को उसकी मां नन्ही (52) की मौत हो गई। उसकी मां के शरीर पर चोट के निशान थे। हमने यह सोचा कि चोट गिरने से लगी होगी, इसलिए बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। जब हमने इस मामले में पता किया तो पाया कि उसकी मां की हत्या की गई है। हत्या करने में पूनम, नसीब व एक अन्य शामिल हैं। नवदीप ने आरोप लगाया कि उसके भाई प्रवीन की पत्नी पूनम के नसीब व एक अन्य के साथ अवैध संबंध थे। 20 नवंबर को नसीब व एक अन्य युवक पूनम के घर आए हुए थे। पूनम के पति प्रवीन ने काफी शराब पी रखी थी। पूनम, नसीब व एक अन्य ने उसकी मां की चोट मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के लड़के प्रवीण की पत्नी पूनम, नसीब व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों ने करवा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed