फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against eight people for attacking the house

घर में घुसकर हमला करने के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज

Sat, 14 Aug 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against eight people for attacking the house
घर में घुसकर परिवार पर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने, अभद्र व्यवहार करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भटनागर कालोनी निवासी महिला कृष्णा देवी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अगस्त दोपहर को वह अपने घर पर बैठे हुए थे। इस दौरान उसकी पुत्रवधू ज्योति के कहने पर पानीपत के जैन मोहल्ला निवासी उसका पिता रोशन लाल, भाई विजेंद्र, ललित, चचेरा भाई मोनू, फूफा मुकेश, भाभी पिंकी, मां निर्मला ने तेजधार हथियार और लाठी-डंडें लेकर उनके घर पहुंचे। उसका पति और बेटा अनिल बैठे हुए थे। ज्योति के पिता रोशनलाल और भाई बिजेंद्र ने आते ही उसके पति की बाजू पर मारा। ज्योति के चचेरे भाई मोनू ने चाकू से उसके बेटे पर वार किया। इसके बाद उसके पति, बेटे और उसको नीचे गिराकर लात-घूसों से पीटा। उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू ज्योति अपने सात वर्षीय बेटे को भी साथ ले गई। डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रोशनलाल, विजेंद्र, ललित, मोनू, मुकेश, पिंकी, निर्मला, ज्योति को नामजद कर उनके खिलाफ घर में घुसकर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने, अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed