फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against 25 people in the dispute between two parties

दो पक्षों के विवाद में 25 लोगों पर मामला दर्ज

Sat, 14 Aug 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 25 people in the dispute between two parties
जींद। कालवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों में हुए झगड़े में लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने और मकान के अंदर व बाहर तोड़फोड़ करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 25 लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कालवा गांव के एक पक्ष की महिला पूनम ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अगस्त को शाम करीब पांच बजे वह अपने बेटे विशाल के साथ पड़ोसी के घर के पास कुछ काम के लिए गई हुई थी। जहां पर पड़ोसी पवन तथा उसके लड़कों ने उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसको आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। उसके बाद रात को 10 बजे पवन, अमन, सावन, शिवा, कमल उर्फ खंडु, शंकर, मन्नू, कोकल, विकास, अरूण, लीला, बलजीत ने लाठी-डंडें व तेजधार हथियार लेकर उनके घर पर हमला कर दिया। मामले की शिकायत देने के लिए वे एसएसपी कार्यालय में गए तो आरोपियों ने उनके घर में फिर से तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

वहीं मामले में दूसरे पक्ष की महिला पिंकी की शिकायत पर घर में घुसकर मारपीट करने व तोड़फोड़ करने के ही आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसका पति अपने अंदर वाले मकान से गेहूं लेने के लिए गया हुआ था। इस दौरान गांव के ही विशाल और सागर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद महिला पूनम भी आ गई और तीनों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उनका बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे विशाल, विकास, रमना, काला, बिट्टू, दीपक उर्फ बल्ली, सागर, रोहित, मोहित, सागर, कुलदीप, रामनिवास, पूनम ने तेजधार हथियार और लाठी-डंडें लेकर उनके घर आ गए और उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि कालवा गांव में हुए दो पक्षों के विवाद में दोनों पक्षों के 25 लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed