{"_id":"61af947c553c73283d39a3dc","slug":"case-filed-for-throwing-the-girl-down-from-the-first-floor-jind-news-rtk632052610","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: युवती को पहली मंजिल से नीचे फेंकने के मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: युवती को पहली मंजिल से नीचे फेंकने के मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 07 Dec 2021 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:36 PM IST
सार
युवती के साथ मारपीट का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों को नामजद करते हुए 13 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के जींद में दहेज के मुकदमे की सुनवाई के लिए नरवाना अदालत में पेश होने आई टोहाना निवासी युवती को पहली मंजिल से नीचे फेंकने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को नामजद करते हुए 13 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि टोहाना निवासी सुरेश की शादी 2017 में दुर्जनपुर गांव में हुई थी। इसके बाद सुरेश व उसकी पत्नी शम्मी के बीच अनबन रहने लगी। इस मामले में दहेज का केस अदालत में चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्ष सुनवाई के लिए आए हुए थे। आरोप है कि जब सुरेश व उसकी बहन सीमा वकील के चैंबर में थे, शम्मी के परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान सीमा को पहली मंजिल से नीचे फेंकने के आरोप लगे। जानकारी के अनुसार टोहाना निवासी हनुमान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि निवासी डांगरा रोड टोहाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को जब वे वकील के चैंबर में बैठे थे तो उसी दौरान शम्मी के मायके पक्ष के सुरेश, पालू, सोनू, सुभाष, शाम्मी, चांदी, ज्ञानी राम, ओमप्रकाश, हकीकत, चतरु व 3 अन्य ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हनुमान ने बताया कि झगड़े का शोर सुनकर उसकी बेटी सीमा व पत्नी सुलोचना ऊपर आई तो शम्मी ने सीमा के बाल पकड़ लिए और सुरेश ने मेरी सीमा के पैर पकड़ लिए व सोनू ने हाथ पकड़ लिए और सभी ने कहा कि इसे नीचे फेंक कर जान से मार दो। आरोप है कि इस पर सुरेश, सोनू व शम्मी ने सीमा को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसके अलावा उनके साथ मारपीट की। शहर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार इस मामले में हनुमान की शिकायत पर 10 लोगों को नामजद कर 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।