फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Car robbed by threatening the couple, case registered against five

सफाखेड़ी गांव के पास दंपति से लूटी कार, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Car robbed by threatening the couple, case registered against five
जींद। जींद-नरवाना नेशनल हाईवे पर सफाखेड़ी गांव के पास शनिवार की सुबह पांच युवकों ने कार सवार दंपती को डरा धमका कर उनकी कार लूट ली। घटना को अंजाम देकर लुटेरे भाग गए। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद कर और तीन अन्य के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हिसार के खांडाखेड़ी गांव निवासी कुलबीर ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल सुबह अपनी पत्नी पूजा के साथ कार से जींद-नरवाना नेशनल हाईवे से आ रहे थे, जब वह सफाखेड़ी गांव के पास पहुंचे तो वहां पर सोनू, गुरमीत व तीन अन्य युवक मिले। पांचों युवकों ने उसे धमकी देते हुए उसकी कार लूट ली। उन्होंने उसकी पत्नी से बदसलूकी भी की। इसके बाद सभी आरोपी मौके से चले गए। उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि पुलिस ने सोनू और गुरमीत को नामजद कर 3 अन्य के खिलाफ लूट की वारदात को अंजाम देने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed