फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Car riders chase a bus going to Chandigarh, pelt stones and break its windows.

Jind News: चंडीगढ़ जा रही बस का कार सवारों ने किया पीछा, पथराव कर शीशे तोड़े

Wed, 17 Sep 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 17 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car riders chase a bus going to Chandigarh, pelt stones and break its windows.
17जेएनडी 53: पथराव के बाद सिविल लाइन थाने के बाहर खड़ी बस। संवाद
जींद। बस स्टैंड पर गाड़ी बैक करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार युवकों ने जींद से चंडीगढ़ जा रही किलोमीटर स्कीम की बस का पीछा किया और गाड़ी नहीं रोकने पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। इस दौरान तीन यात्रियों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर चंडीगढ़ रवाना किया गया। चालक-परिचालक बस को सिविल लाइन थाने ले गए। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जींद के रजाना निवासी दीपक और घिमाना निवासी सोहित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जींद स्टैंड पर बुधवार सुबह दो युवक बस के पीछे खड़े थे। साढ़े 9 बजे किलोमीटर स्कीम की बस चंडीगढ़ जाने के लिए बूथ पर लगने के लिए आई। आरोप है कि हॉर्न देने के बाद भी युवक नहीं हटे और जब परिचालकों ने उन्हें हटने को कहा तो कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

साढ़े 9 बजे बस चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस अड्डे से बाहर निकली तो युवकों ने कार से पीछा शुरू कर दिया। बस जब फ्लाईओवर पर चढ़ने लगी तो गाड़ी सवार युवकों ने फ्लाईओवर के नीचे से गाड़ी दौड़ाकर आगे अड़ाने की कोशिश की। चालक-परिचालक को गालियां दीं। फिर बस पर पथराव कर दिया। इससे कई शीशे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने जैसे ही बस रोकी तो कार सवार वहां से भाग निकले। परिचालक ने बताया कि गाड़ी बिना नंबर प्लेट की थी। घटना के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बस में बैठी कांग्रेस नेत्री ने बनाई वीडियो
बस से चंडीगढ़ जा रही कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौहान ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में पूनम चौहान कहती सुनाई दे रही हैं, प्रधानमंत्री को इस आतंक में अपना जन्मदिन मुबारक हो। भाजपा सरकार में गुंडाराज है। ये गाड़ी जो आप देख रहे हैं, इन्होंने हमारी बस पर हमला कर दिया। पत्थर और ईंटें बरसाए। सवारियों को चोटें आई हैं। बस में बहन-बेटियां भी हैं। साथ ही दूसरे यात्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि बस को थाने में ले जाओ।
..........
वर्जन-
-चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-पूजा देवी, प्रभारी, सिविल लाइन थाना, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed