फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   car looted, recover, jind

पिंडारा से लूटी गाड़ी भिवानी से बरामद

Sun, 20 Nov 2016 11:24 PM IST
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
गांव पिंडारा के निकट लगभग एक पखवाड़ा पहले व्यक्ति को गोली मारकर लूटी गाड़ी को पुलिस ने भिवानी के निकट से बरामद कर लिया है। लूटी गाड़ी उसी दिन भिवानी के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई थी और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हालात में मिली, लेकिन गाड़ी को लूटने के आरोपी मौके से फरार हो गए और पुलिस को अब तक उसका सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस गाड़ी लुटेरों का सुराग लगाने में लगी है। ज्ञात रहे कि गांव पिंडारा हाल डिफेंस कॉलोनी निवासी गुलाब सिंह तीन नवंबर को खरकरामजी गांव गया हुआ था। जब रात को वह वापस घर लौट रहा था तो पिंडारा के निकट रजवाहे पर गाड़ी को खड़ा करके पेशाब करने लगा। जब वह गाड़ी के निकट खड़ा होकर पेशाब कर रहा था इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उससे गाड़ी की चाबी छीनने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर गोली दाग दी। गोली गुलाब सिंह के हाथ में लग गई। इस दौरान बदमाशों ने उसके गले से सोने की चैन व चाबी को छीन लिया। इसके बाद सड़क पर खड़ी गाड़ी को लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में सदर थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। गत दिनों भिवानी के निकट लूटी गई गाड़ी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। जींद पुलिस को गाड़ी का उस समय पता चला जब भिवानी के निकट गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के बावजूद भी कोई भी व्यक्ति ने अपना दावा नहीं जताया। जब भिवानी पुलिस ने गाड़ी के नंबरों के आधार पर जानकारी हासिल की तो पता चला कि गाड़ी डिफेंस कॉलोनी निवासी गुलाब सिंह की। इसके बाद भिवानी पुलिस ने जींद पुलिस से इसके बारे में संपर्क किया। जहां से पता चला कि सड़क हादसे का शिकार हुई गाड़ी लूटी गई। लेकिन गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गाड़ी लुटेरे मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। जींद पुलिस ने लूटी गई गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और गाड़ी लूटने वाले बदमाशों की फिलहाल तलाश है।
विज्ञापन


पिंडारा के निकट से लूटी गई गाड़ी उसी रात को भिवानी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाश उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी को तो कब्जे में ले लिया, लेकिन बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, सीआईए इंचार्ज जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed