फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Car caught fire under suspicious circumstances on expressway, pregnant woman burnt alive

Jind News: एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध हालात में कार में लगी आग, गर्भवती जिंदा जली

Sat, 18 Mar 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire under suspicious circumstances on expressway, pregnant woman burnt alive
जींद। नारनौल-अंबाला एक्सप्रेस-वे 152डी पर सिवाहा गांव के पास शुक्रवार अलसुबह संदिग्ध हालात में कार में आग लग गई। इसमें गर्भवती महिला जिंदा जल गई। वहीं उसका पति हादसे में बाल-बाल बच गया। महिला अपने पति के साथ राजस्थान के मेहंदीपुर स्थित बालाजी की पूजा-अर्चना कर कार से घर लौट रही थी। मृतका की शिनाख्त सिवाहा गांव निवासी सीमा (28) के रूप में हुई है। मामले में मृतका के पिता ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने पति जितेंद्र को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिसार जिला के गांव बडाला निवासी सज्जन ने सदर थाना पुलिस को दिया बयान में बताया कि उसकी बड़ी बेटी सीमा की शादी वर्ष 2012 में गांव सिवाहा निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। उनका आठ वर्षीय बेटा दीक्षित भी है और अब उसकी बेटी छह माह की गर्भवती थी। सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि सीमा की नारनौल-अंबाला एक्सप्रेस-वे 152डी पर गांव के निकट कार में जलने से मौत हो गई, जबकि उसका पति जितेंद्र सुरक्षित बच निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके दामाद जितेंद्र ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उसकी बेटी की हत्या कर दी और फिर उसके शव को कार में डालकर जला दिया। घटना को हादसे का रूप देने के लिए योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन


सदमे में परिवार
सीमा की मौत से मायका पक्ष के लोग गहरे सदमे में है। सीमा की एक बहन है। उसकी शादी दो अप्रैल को होनी है। परिवार और रिश्तेदार खुशी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। मृतका के पिता के आंसू नहीं रूक रहे थे, जिसके साथ 12 साल पहले उसकी बेटी को विदा किया था। आज उसी ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। उसकी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मायका पक्ष के लोगों ने मृतका के पति और अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने मृतका के पति जितेंद्र को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-दिनेश कुमार, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed