{"_id":"6a3438919a4b6861eb089718","slug":"car-catches-fire-driver-and-father-and-brother-narrowly-escape-jind-news-c-199-1-jnd1012-155277-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार में लगी आग, पिता-भाई समेत बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार में लगी आग, पिता-भाई समेत बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन
फोटो कैप्शन शहर के जींद मार्ग पर गांव बुड्ढा खेड़ा के समीप जलती हुई कार व आगबुझता हुआ एक दमकल
सफीदों। बुड्ढा खेड़ा गांव के समीप वीरवार दोपहर बड़ा हादसा उस समय टल गया जब चलती कार में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। इससे जींद रोड पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि वाहन में सवार चालक अपने पिता और छोटे भाई के साथ समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
गांव रत्ता खेड़ा (वर्तमान में शहर के वार्ड नंबर 17) निवासी और एचकेआरएन पेहवा में चिकित्सक पद पर कार्यरत तुषार अपने पिता योगेश शर्मा और छोटे भाई आयरन के साथ टाटा हैरियर कार से बैंक कार्य के सिलसिले में जींद जा रहे थे। जैसे ही वे बुड्ढा खेड़ा के पास पहुंचे कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा।
चालक ने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी और सभी समय रहते नीचे उतर गए। इसके कुछ ही क्षणों में कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना के 45 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची
घटना के बाद तुषार ने आरोप लगाया कि सूचना के लगभग 45 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। यदि समय पर सहायता मिल जाती तो कार को बचाया जा सकता था। आग के कारण जींद रोड पर दोनों ओर करीब ढाई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिससे लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने जली हुई कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।