फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   car accedent, foure,daed, jind

सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत

Thu, 03 Nov 2016 12:47 AM IST
jind
jind Updated Thu, 03 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
car accedent, foure,daed, jind
ट्रक में घुसने के बाद गाड़ी। - फोटो : bureau
दिल्ली-पटियाला मार्ग पर गांव खटकड़ के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढाबे के सामने खड़े ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक के पीछे घुस गाड़ी को ट्रैक्टर के माध्यम से बाहर निकाला और जिसके बाद युवकों की पहचान संभव हो पाई। हादसे में मरने वाला एक युवक जींद का है, जबकि दो युवक उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं एक युवक हिसार का है। मरने वाले चारों युवक दोस्त थे और शादी का कार्ड बांटने के लिए उचाना गए थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना दे दी। शवों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को हो पाएगा। मरने वाले चारों दोस्त दिल्ली में किसी निजी कंपनी में जॉब करते थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर व फिलहाल दिल्ली निवासी उत्तम की 11 नवंबर को शादी थी। उत्तम मंगलवार रात को अपने दोस्त (बनारस) फिलहाल मयूर विहार दिल्ली निवासी विवेक राय और हिसार निवासी आशीष के साथ कार्ड देने के लिए अपने दोस्त अर्बन एस्टेट जींद निवासी कपिल के पास आए थे। बुधवार सुबह कार में सवार होकर कार्ड देने के लिए घर से निकले थे और शाम को उचाना की तरफ से कार्ड देकर वापस जींद आ रहे थे। जब वह गांव खटकड़ के निकट पहुंचे तो गाड़ी की रफ्तार तेज होने के चलते अचानक अनियंत्रित हो गए। कंट्रोल नहीं होने पर एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रक के पीछे के हिस्से में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का आधे से ज्यादा हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे युवकों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। इसके बाद में सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की सहायता से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस को युवकों के पास से मिले कागजातों के आधार पर उनकी पहचान संभव हो सकी। युवकों के मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद युवकों के परिजन जींद के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


ग्यारह को उत्तम और चार दिसंबर को कपिल की शादी थी
परिजनों के अनुसार अर्बन एस्टेट निवासी कपिल, बुलंदशहर दिल्ली निवासी उत्तम, विवेक राय, आशीष चारों कई वर्ष पहले जींद के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था और उसके बाद इकठ्ठे ही दिल्ली में निजी कंपनी में जॉब करते थे। 11 नवंबर को उत्तम व एक दिसंबर को अर्बन एस्टेट निवासी कपिल की शादी थी। उत्तम के जींद में पढ़ा होने के चलते उसकी यहां पर जान पहचान हो गई थी और अपने दोस्तों को शादी का कार्ड देने के लिए यहां पर आया था। जहां पर हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार ने छीन ली चार जिंदगी
 पुलिस के अनुसार जिस समय हादसा हुआ गाड़ी की रफ्तार तेज थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि गाड़ी काफी दूरी से ही अनियंत्रित हो गई थी और स्पीड तेज होने के कारण गाड़ी को कंट्रोल नहीं किया जा सका। इसके कारण सड़क से ढाबे के साइड में खड़े ट्रक में गाड़ी जा टकराई। जब पुलिस ने गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकाला तो मीटर पर स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा की दिखा रही थी। पुलिस को आशंका जताई है कि जब गाड़ी ट्रक से टकराई उस समय गाड़ी की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा रही है। इसी कारण से गाड़ी अनियंत्रित हुई है।

बैंक पीओ की चल गई थी नौकरी
परिजनों ने बताया कि अर्बन एस्टेट निवासी कपिल की लगभग दो साल पहले बैंक पीओ के लिए चयन हो गया और पंजाब नेशनल बैंक में ज्वाइन भी कर लिया था। कपिल का चयन ओबीसी कोटे से हुआ था, लेकिन इसी दौरान अदालत ने जाटों के आरक्षण को रद्द कर दिया। कपिल का ओबीसी कोटे के चयन होने के कारण अदालत बैंक पीओ के लिए चयनित जाट जाति के युवाओं को नौकरी से बाहर कर दिया था। इसके कारण कपिल को भी बैंक पीओ की नौकरी से हाथा धोना पड़ा था। इसके बाद उसका बैंक क्लर्क के लिए चयन हुआ, लेकिन उसको भी ज्वाइन नहीं किया और तभी से दिल्ली में जॉब के साथ-साथ बैंक पीओ की तैयार कर रहा था।


ट्रक के नीचे गाड़ी घुसने के चलते चारों की मौत हुई है। चारों युवकों की पहचान हो गई। युवकों के परिजनों को हादसे के बारे में अवगत करवा दिया है। उनके पहुंचने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- कुलवंत विश्रोई, डीएसपी मुख्यालय
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed