फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cadets learned military and life skills at the NCC camp.

Jind News: एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सैन्य और जीवन कौशल सीखे

Thu, 21 May 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cadets learned military and life skills at the NCC camp.
21जेएनडी21: ​शिविर में हथियारों के सुरक्षित उपयोग का कैडेट को प्र​शिक्षण देते हुए। स्रोत : संस्
जींद। 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेट्स में अनुशासन और उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षण की शुरुआत सीनियर कैडेट्स की आर्म्स ड्रिल और जूनियर कैडेट्स की फुट ड्रिल से हुई। कैडेट्स ने पूरे जोश के साथ अभ्यास कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तकनीकी सत्र में कैडेट्स को 22 राइफल की स्ट्रिपिंग, असेंबलिंग, सफाई और साइट सेटिंग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने हथियारों के सुरक्षित उपयोग और रखरखाव के बारे में भी विस्तार से बताया। मैप रीडिंग सत्र में कैडेट्स ने मानचित्र सेट करना, उत्तर दिशा पहचानना और जमीन पर अपनी स्थिति निर्धारित करना सीखा।
विज्ञापन

दोपहर के सत्र में ट्रैफिक पुलिस के एसआई नरेश कुमार और एएसआई जगबीर ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने कैडेट्स को दोपहिया और चौपहिया वाहन चलाते समय सावधानियां बरतने और नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय अवकाश के बाद पीआई और सीआई स्टाफ ने उड़ान के बुनियादी सिद्धांतों के साथ सैन्य कौशल पर प्रशिक्षण दिया। कैडेट्स को अवलोकन, छलावरण और कंसिलमेंट की बारीकियां सिखाई गईं ताकि वे कठिन परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखते हुए दुश्मन पर नजर बनाए रख सकें। शाम के समय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। पुरुष कैडेट्स के बीच कबड्डी और महिला कैडेट्स के लिए खो-खो मुकाबले कराए गए। खेलों के माध्यम से कैडेट्स में टीम वर्क और खेल भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed