{"_id":"6887e4fdb3d63996f500b003","slug":"cabinet-minister-krishna-kumar-bedi-gave-the-gift-of-development-works-in-lohchab-village-jind-news-c-199-1-sroh1009-138474-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लोहचब गांव में दी विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लोहचब गांव में दी विकास कार्यों की सौगात
Tue, 29 Jul 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी25: जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। प्रशासन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार शाम को लोहचब गांव में शिरकत की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसमें बेदी ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अगस्त को नरवाना की मेला मंडी में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लोहचब से अमरगढ़ और लोहचब से खरड़वाल तक दो सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करा दिया गया है। जिन पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आई है। इसके साथ ही गांव के समग्र विकास के लिए 72 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा भी की गई।
मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से जो भी कार्य सुझाए गए हैं। उनके एस्टीमेट जल्द तैयार करवा सरकार को भेजे जाएं, ताकि बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि लोहचब समेत पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विकास की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चाहे वह पेयजल टंकी हो, श्मशान घाट की चारदीवारी, स्टेडियम निर्माण, पंचायत भवन, जिम हॉल, पार्क, कम्युनिटी सेंटर, आंबेडकर भवन, वाल्मीकि चौपाल, स्कूल का मुख्य द्वार या फिर बीपीएल कॉलोनी में बिजली कनेक्शन समेत सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
इस मौके पर महिला सरपंच ज्योति, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, मंडलाध्यक्ष सत्यवान शर्मा, राजकुमार, राममेहर नंबरदार कलौदा, सुरेंद्र प्रजापति, एडवोकेट मनदीप चहल, चंद्र प्रकाश बोस्ती, सुशील शास्त्री, तेजपाल शर्मा, मनोज और मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा मौजूद रहे।