फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cabinet Minister Krishan Kumar Bedi expressed grief over the demise of Surendra Singh.

Jind News: सुरेंद्र सिंह के निधन पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जताया शोक

Sun, 04 Oct 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Krishan Kumar Bedi expressed grief over the demise of Surendra Singh.
फोटो 9 नरवाना। शोक व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को गांव हथों पहुंचे और उझाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं गांव हथों के सरपंच प्रतिनिधि दिवंगत सुरेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सुरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। गौरतलब है कि करीब 42 वर्षीय सुरेंद्र सिंह का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सुरेंद्र सिंह का असमय निधन परिवार, समाज और उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed