फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   By December 17, the city council fielded ten teams to make a family identity card

17 दिसंबर तक परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए नगर परिषद ने मैदान में उतारीं दस टीमें

Sat, 05 Dec 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
By December 17, the city council fielded ten teams to make a family identity card
परिवार पहचान पत्र को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी निधारित करते कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान। - फोटो : Jind
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना परिवार पहचान पत्र का काम 17 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। इसके लिए जींद शहर में परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए नगर परिषद ने खास योजना तैयार की है। इसके तहत कार्यालय के स्टाफ को भी मैदान में उतारा गया है। इस काम के लिए 20 लोगों को तैनात किया गया है, जो दस टीम बनाकर घर-घर जाएंगे और लोगों का परिवार पहचान पत्र बनाने और अपडेट करने का काम करेंगे। इसके लिए कार्यालय में तैनात टैक्स क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर माली तक को फील्ड में उतारा गया है। इसके लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान ने कार्यालय में बैठक कर कर्मचारियों को दिश-निर्देश दिए। इसका असर अगले कुछ दिन तक कार्यालय में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जींद शहर में करीब 40 हजार परिवारों के पहचान पत्र बनाए जाने हैं। इनमें से अभी 20 हजार परिवारों के नहीं बने हैं। जिन लोगों के परिवार पहचान पत्रों में त्रुटियां हैं उन्हें भी अपडेट किया जाएगा। हालांकि लोग खुद भी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

लोग तीन दस्तावेज रखें साथ
अब यह अभियान शुरू हो चुका है। ऐसे में कभी भी नगर परिषद की टीम आपके घर दस्तक दे सकती है। इस दौरान परिवार पहचान पत्र के लिए परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड साथ रखना जरूरी है। इसके अलावा वोटर कार्ड व हर व्यक्ति के बैंक खाते का नंबर भी कर्मचारियों को देना होगा। यदि सदस्य नाबालिग है और उसका वोटर कार्ड या बैंक खाता नहीं हैं तो इसकी जानकारी कर्मचारी को दी जा सकती है। हर सदस्य का मोबाइल फोन नंबर भी दर्ज होगा। परिवार पहचान पत्र के फार्म के कुल 11 कॉलम भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
वार्ड एक और दो में चलाया अभियान
परिवार पहचान पत्र आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज बनने जा रहा है। इसके नहीं होने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और लाभों पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में हर व्यक्ति को चाहिए वह नगर परिषद की टीम का सहयोग करे। वहीं लोग खुद भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर परिवार पहचान पत्र बनवाएं। इससे यह काम जल्द पूरा होगा। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर कोई पैसा नहीं देना है। यदि कोई सीएससी संचालक पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत करें। साथ ही अगले कुछ दिन तक नगर परिषद कार्यालय में काम करवाने के लिए नहीं आएं। बहुत जरूरी काम से ही लोग आएं। अधिकतर कर्मचारियों की ड्यूटी फील्ड में लगाई गई है।
डॉ. एसके चौहान, कार्यकारी अधिकारी, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed