{"_id":"621924d79fd8da3bae6799bd","slug":"buses-will-run-from-the-new-bus-stand-from-today-amid-incomplete-preparations-jind-news-rtk639500833","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारियों के बीच आज से नए बस स्टैंड से चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारियों के बीच आज से नए बस स्टैंड से चलेंगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने रोडवेज व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को नये बस स्टैंड को शुरू करने के आदेश दिए। उन्होंने रोडवेज जीएम से कहा कि शनिवार से नए बस स्टैंड से बस चलनी चाहिए, ऐसा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर रोडवेज महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि अभी एनएचएआई व लोकनिर्माण विभाग से अनुमति नहीं मिली है। इस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुलतान सिंह कोशिश को निर्देश दिए कि वह बेशक हाथोंहाथ एनओसी मंगवाएं, लेकिन हर हाल में शनिवार से नए बस स्टैंड से बसों का परिचालन शुरू होना चाहिए। हालांकि अभी तक नए बस स्टैंड पर सर्विस लेन तैयार नहीं हुई और आधी अधूरी तैयारियों के बीच बस स्टैंड से बसें चलने के कारण समस्याएं होंगी।
अक्तूबर 2020 में नए बस स्टैंड का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस से किया था। शनिवार नए बस स्टैंड से बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। हालांकि सभी प्रशासनिक कार्य पुराने बस स्टैंड से ही चलते रहेंगे।
गोहाना, सफीदों, रोहतक, कैथल व नरवाना की ओर जाने वाली बसों का रूट नया बस स्टैंड
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आदेश पर फिलहाल रोडवेज ने व्यवस्था की है कि गोहाना, सफीदों, रोहतक, कैथल व नरवाना रूट की सभी बसों का परिचालन नए बस स्टैंड से होगा। शनिवार सुबह से ही इन सभी रूटों की बस पुराने बस स्टैंड से पहले नए बस स्टैंड तक जाएंगी और इसके बाद आगे निकलेंगी। इसके चलते शहर के अंदर रोडवेज बस का इंतजार करने वाले सफीदों, कैथल व नरवाना रोड के यात्रियों को परेशानी होगी। इन लोगों को पुराने बस स्टैंड या नए बस स्टैंड से ही पकड़नी पड़ेंगी।
विज्ञापन
शहर में होगी सिटी बस सेवा
रोडवेज बसों का परिचालन नए बस स्टैंड से होने पर शहर के लोगों को रोडवेज बड़ी सुविधा देगा। इसके लिए शहर में तीन सिटी बस चलाई जाएंगी। यह बस नए बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के बीच चलेंगी और हर आधे घंटे में बस निकलेगी।