फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Buses will run for Chandigarh after three months from today

तीन महीने के बाद चंडीगढ़ के लिए आज से चलेंगी बसें

Wed, 16 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Buses will run for Chandigarh after three months from today
जींद बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। - फोटो : Jind
बुधवार से चंडीगढ़ के लिए जींद डिपो की बस शुरू की जाएगी। इसके लिए जींद डिपो के कर्मचारियों ने दो समय निर्धारित किए हैं। बुधवार से चंडीगढ़ के लिए एक बस सुबह साढ़े चार बजे और दूसरी सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर चलेगी। हालांकि यात्रियों की संख्या को देखते हुए ज्यादा बस भी भेजी जा सकती हैं। अभी ट्रायल के तौर पर जींद से केवल दो बस ही चंडीगढ़ के लिए चलेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन से पहले जींद से चंडीगढ़ के लिए आठ बसें चलती थी। अगर पहले की तरह ही चंडीगढ़ रूट पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही तो पहले की तरह आठ बस चंडीगढ़ के लिए चल सकती हैं। वहीं जींद से पंचकूला के लिए पांच बसें चलती हैं। जींद से चंडीगढ़ में लगभग दो हजार लोग नौकरी करते हैं। चंडीगढ़ के लिए बस शुरू होने पर इन यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

तीन महीने बाद हुई चंडीगढ़ रूट पर बस बहाल
कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च से सरकार ने लॉकडाउन घोषित किया था। लॉकडाउन के दौरान 19 मई से जींद से रोडवेज बसों का परिचालन शुरू हुआ था। जून महीने में चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा पाए जाने पर जींद से चंडीगढ़ के लिए बस बंद कर दी थी। अब तीन महीने बाद निदेशालय ने चंडीगढ़ के लिए जींद से बसों का परिचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लिए बुधवार को जींद से बसें चलेंगी। अभी जींद से चंडीगढ़ के लिए दो समय निर्धारित किए गए हैं। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर जींद से चंडीगढ़ के लिए ज्यादा बस चलाई जाएंगी। जल्द ही जयपुर के लिए भी बस चलाई जाएगी।
बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed