{"_id":"6824ef3109236e16aa0ac324","slug":"bus-service-from-jind-to-katra-and-amritsar-resumed-jind-news-c-199-1-jnd1002-134650-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद से कटरा और अमृतसर के लिए बस सेवा फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद से कटरा और अमृतसर के लिए बस सेवा फिर शुरू
Thu, 15 May 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 15 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी16-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बस में चढ़ते हुए यात्री। संवाद
जींद। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद जींद डिपो से कटरा और अमृतसर के लिए फिर से बस शुरू हो गई है। जींद से काफी यात्री कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने और अमृतसर में पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए जाते हैं। अब जून माह में विद्यार्थियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होंगे। ऐसे में बस सेवा शुरू होना यात्रियों के लिए राहत की खबर है।
ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारत-पाकिस्तान की सीमाओं पर तनाव की स्थिति चल रही थी। इस कारण हरियाणा से जुड़े पंजाब और राजस्थान बॉर्डर पर अलर्ट घोषित किया गया था। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जींद से जम्मू, कटरा और अमृतसर जाने वाली बसों पर रोक लगा दी थी। अब स्थिति सामान्य होने पर फिर से दोनों रूट पर बसों को शुरू किया गया है। जींद से जम्मू के लिए 25 और अमृतसर के लिए 35 यात्री रवाना हुए।
जींद से कटरा के लिए सुबह पांच बजकर 50 मिनट और अमृतसर के लिए सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर बस चलती है। जींद से कटरा के लिए काफी संख्या में यात्री माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए जाते हैं। इसके अलावा अमृतसर भी देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय, गोबिंदगढ़ किला, जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर जैसी जगह हैं।
विज्ञापन
-- -- --
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद जींद से जम्मू कटरा और अमृतसर जाने वाली बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति थी। अब स्थिति सामान्य हो गई है तो जम्मूकटरा और अमृतसर के लिए रोडवेज बसों में यात्रा कर सकेंगे।
-- राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद डिपो।