फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus operations in the city suspended until August 16.

Jind News: शहर में 16 अगस्त तक बसों का संचालन बंद

Sat, 08 Aug 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bus operations in the city suspended until August 16.
फोटो 08जेएनडी14-शहर की बजाय नरवाना बाईपास से गुजरते हुए रोडवेज बस। स्रोत कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कांवड़ियों की सुरक्षा और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रोडवेज ने 16 अगस्त तक शहर के अंदर से बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। इसके चलते अब शहर के विभिन्न हिस्सों से बस पकड़ने वाले यात्रियों को बस स्टैंड पहुंचना होगा।
रूट डायवर्जन के तहत हांसी और बरवाला रूट की बसें ईक्कस चौक और भिवानी रोड होते हुए अपने निर्धारित स्थानों की ओर जाएंगी। नरवाना रूट से आने वाली बसें शहर में प्रवेश नहीं करेंगी और फ्लाईओवर के रास्ते बस स्टैंड पहुंचेंगी। असंध रूट पर चलने वाली बसें भी फ्लाईओवर से होकर ही आवागमन करेंगी।
विज्ञापन

यात्रियों को बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए ऑटो या ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ेगा। इससे यात्रियों का अतिरिक्त समय और किराया खर्च होगा।
आमतौर पर हांसी, हिसार, बरवाला, असंध, करनाल, कैथल लोकल और नरवाना रूट की बसें बस स्टैंड से निकलकर गोहाना रोड, लघु सचिवालय, नागरिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, रानी तालाब, एसडी स्कूल, सफीदों गेट, रुपया चौक और सब्जी मंडी मोड़ होते हुए पटियाला चौक तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते हैं। शहर के अंदर से बस मिलने के कारण यात्रियों को बस स्टैंड तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती थी। इससे उनका समय और ऑटो का किराया भी बचता था। अब रूट डायवर्जन से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

डिपो में जिलेभर में अलग-अलग रूटों पर 162 निजी बसें संचालित हो रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध पर 16, गोहाना-बरवाला पर 19, हांसी पर 26, पुंडरी पर तीन, जींद-पानीपत पर 26, पिल्लूखेड़ा-रोहतक पर पांच, नरवाना-हांसी पर पांच, नरवाना-कैथल पर 24 और नरवाना-हिसार रूट पर 20 बसें शामिल हैं।
शहर के अंदर से बसों का संचालन बंद होने से इन रूटों के यात्रियों को भी बस स्टैंड पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed